अमेरिका में कीशा लांस बॉटम्स की ऐतिहासिक जीत, पहली बार हुआ ऐसा

वाशिंगटन अमेरिका की राजनीति में इस मिड टर्म इलेक्शन  एक नया इतिहास बना है. दरअसल, डेमोक्रेटिक पार्टी की कीशा लांस बॉटम्स ने जॉर्जिया के गवर्नर का चुनाव जीत लिया है. वह अमेरिका के किसी राज्य की पहली ब्लैक महिला गवर्नर बनेंगी. इसके साथ ही वह जॉर्जिया की पहली महिला गवर्नर भी होंगी. अमेरिकी मीडिया के आकंड़ों के मुताबिक, बॉटम्स ने रिपब्लिकन उम्मीदवार और बिजनेसमैन रिक जैक्सन को हराया है।  56 साल की कीशा लांस बॉटम्स अटलांटा की पूर्व मेयर रह चुकी हैं. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर भी काम किया है. वह व्हाइट हाउस

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

वाशिंगटन

अमेरिका की राजनीति में इस मिड टर्म इलेक्शन  एक नया इतिहास बना है. दरअसल, डेमोक्रेटिक पार्टी की कीशा लांस बॉटम्स ने जॉर्जिया के गवर्नर का चुनाव जीत लिया है. वह अमेरिका के किसी राज्य की पहली ब्लैक महिला गवर्नर बनेंगी. इसके साथ ही वह जॉर्जिया की पहली महिला गवर्नर भी होंगी. अमेरिकी मीडिया के आकंड़ों के मुताबिक, बॉटम्स ने रिपब्लिकन उम्मीदवार और बिजनेसमैन रिक जैक्सन को हराया है। 

56 साल की कीशा लांस बॉटम्स अटलांटा की पूर्व मेयर रह चुकी हैं. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर भी काम किया है. वह व्हाइट हाउस के ऑफिस ऑफ पब्लिक एंगेजमेंट की निदेशक भी रह चुकी हैं। 

जॉर्जिया में दो दशक से ज्यादा पुराना रिपब्लिकन शासन खत्म

कीशा लांस बॉटम्स की जीत जॉर्जिया की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखी जा रही है. दरअसल, इस राज्य में दो दशक से ज्यादा समय से रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा था. मौजूदा रिपब्लिकन गवर्नर ब्रायन केम्प लगातार दो कार्यकाल पूरे करने के बाद पद छोड़ रहे हैं। बॉटम्स ने रिपब्लिकन उम्मीदवार रिक जैक्सन को हराया. जैक्सन अरबपति कारोबारी हैं और हेल्थकेयर स्टाफिंग कंपनी जैक्सन हेल्थकेयर के संस्थापक हैं. उन्होंने चुनाव प्रचार में खुद को राजनीति से बाहर का व्यक्ति बताया था. उनके प्रमुख मुद्दों में टैक्स में कटौती, कानून-व्यवस्था और सरकारी नियमों को कम करना शामिल था। 

बॉटम्स की जीत अमेरिकी राजनीति में ब्लैक महिलाओं की भागीदारी के लिहाज से अहम है. अश्वेत महिलाएं लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी का मजबूत आधार रही हैं, लेकिन देश के बड़े चुनावी पदों पर उनका प्रतिनिधित्व कम रहा है. आज ही अमेरिकी वर्जिन आइलैंड्स में भी स्टेसी प्लास्केट गवर्नर चुनी गईं. वह किसी अमेरिकी क्षेत्र की पहली ब्लैक महिला गवर्नर बनीं। 

स्टेसी एब्रैम्स के अभियान से भी जुड़ा है यह बदलाव
मासूम हो, बॉटम्स की जीत से आठ साल पहले डेमोक्रेटिक नेता स्टेसी एब्रैम्स अमेरिका की किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी की ओर से जॉर्जिया के गवर्नर पद के लिए नामित होने वाली पहली ब्लैक महिला बनी थीं. हालांकि, वह 2018 और 2022 के चुनाव हार गई थीं। 

लेकिन उनके चुनावी अभियानों ने जॉर्जिया में अलग-अलग उम्र और समुदायों के वोटर्स को डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ जोड़ने में मदद की. इन अभियानों के बाद राज्य में डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन बढ़ा. पार्टी ने दो अमेरिकी सीनेट सीटें भी जीतीं और राष्ट्रपति चुनाव में जॉर्जिया में जीत हासिल की. बॉटम्स की जीत को इसी राजनीतिक बदलाव के एक नए पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है। 

2