हरियाणा में गणतंत्र दिवस से पहले रोहतक में हाई अलर्ट

रोहतक. गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस की ओर से जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने होटल, ढाबों, धर्मशालाओं और अन्य ठहरने के स्थानों पर गहन जांच की। पुलिस ने यहां ठहरे हुए लोगों की पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने होटल व धर्मशाला संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे किसी भी व्यक्ति को ठहराने से पहले उसकी पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि) की फोटोकापी अवश्य लें और उसे अपने रिकार्ड में सुरक्षित रखें। बिना आईडी सत्यापन के

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रोहतक.

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस की ओर से जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने होटल, ढाबों, धर्मशालाओं और अन्य ठहरने के स्थानों पर गहन जांच की। पुलिस ने यहां ठहरे हुए लोगों की पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

पुलिस अधिकारियों ने होटल व धर्मशाला संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे किसी भी व्यक्ति को ठहराने से पहले उसकी पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि) की फोटोकापी अवश्य लें और उसे अपने रिकार्ड में सुरक्षित रखें। बिना आईडी सत्यापन के किसी को भी कमरा देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही निर्देश दिए गए कि सभी आगंतुकों का पूरा नाम, पता और संपर्क विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए। गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए थाना व चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में सर्चिंग व काम्बिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यकतानुसार उनकी तस्दीक संबंधित थानों से कराई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या वाहन नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या डायल 112 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Comment

2