हीरो आरक्षक नीतू रावत: ट्रेन में कठिन हालात में गर्भवती की जान बचाई, सम्मान से किया गया सम्मानित

डबरा ग्वालियर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ग्वालियर विकास समिति द्वारा आयोजित 47वां अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह न केवल सम्मान का मंच बना, बल्कि मानवता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की एक जीवंत मिसाल भी प्रस्तुत की। इस समारोह में रेलवे सुरक्षा बल डबरा में पदस्थ आरक्षक नीतू रावत को उनके असाधारण साहस और मानवीय कार्य के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। नीतू रावत ने ट्रेन में सफर के दौरान अत्यधिक प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला की जान बचाकर यह साबित कर दिया कि मातृशक्ति केवल वर्दी में नहीं, बल्कि करुणा और साहस में भी सर्वोपरि होती है।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

डबरा
ग्वालियर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ग्वालियर विकास समिति द्वारा आयोजित 47वां अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह न केवल सम्मान का मंच बना, बल्कि मानवता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की एक जीवंत मिसाल भी प्रस्तुत की। इस समारोह में रेलवे सुरक्षा बल डबरा में पदस्थ आरक्षक नीतू रावत को उनके असाधारण साहस और मानवीय कार्य के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।

नीतू रावत ने ट्रेन में सफर के दौरान अत्यधिक प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला की जान बचाकर यह साबित कर दिया कि मातृशक्ति केवल वर्दी में नहीं, बल्कि करुणा और साहस में भी सर्वोपरि होती है। उनके इस कार्य ने न केवल एक मां और नवजात के जीवन को सुरक्षित किया, बल्कि समाज को संवेदनशीलता और सेवा का सशक्त संदेश भी दिया।

कार्यक्रम का आयोजन निजी होटल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी रहे। अध्यक्षता जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजकुमार आचार्य ने की। सम्मान स्वरूप नीतू रावत को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, मोतियों की माला एवं पौधा भेंट किया गया।

संस्था द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि ट्रेन में आपात स्थिति के दौरान नीतू रावत ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को बीच ट्रैक पर रुकवाया और गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर जननी और नवजात शिशु दोनों का जीवन बचाया। मंचासीन अतिथियों ने कहा कि जिस गरिमा के साथ नीतू रावत ने अपना कर्तव्य निभाया, वह समाज और पुलिस बल दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Comment

2