त्योहार पर सेहत से खिलवाड़ नाकाम, 45 किलो पनीर समेत भारी मात्रा में मावा पकड़ा

भोपाल खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अमले ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 27 क्विंटल मावा और 45 किलोग्राम पनीर जब्त किया है। अधिकारियों को शंका है कि होली पर्व के पहले मिलावटी मावा व पनीर बाजार में ठिकाने लगाने लाया जा रहा है। ऐसे में अमले ने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। बीते एक महीने में अमले ने कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के करीब 234 नमूने लिए हैं, जिनकी भी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर्व से पहले आमजनों को शुद्ध व गुणवत्ता पूर्ण दूध और

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अमले ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 27 क्विंटल मावा और 45 किलोग्राम पनीर जब्त किया है। अधिकारियों को शंका है कि होली पर्व के पहले मिलावटी मावा व पनीर बाजार में ठिकाने लगाने लाया जा रहा है। ऐसे में अमले ने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

बीते एक महीने में अमले ने कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के करीब 234 नमूने लिए हैं, जिनकी भी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर्व से पहले आमजनों को शुद्ध व गुणवत्ता पूर्ण दूध और उससे बने पदार्थों मिले। इसके लिए अमले ने शुक्रवार को खाद्य खजूरी सड़क रोड स्थित टोल प्लाजा के पास से एक वाहन रोककर उसकी तलाशी ली।

इस दौरान वाहन में रखा करीब 27 क्विंटल मावा और 45 किलोग्राम पनीर जब्त किया है। मावा की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों में मिलावट की शंका के आधार पर मावा व पनीर के पांच-पांच नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

उन्होंने बताया कि एक महीने में अमले ने अलग-अलग दुकानों पर कार्रवाई करते हुए नमकीन, मिठाई, पनीर, तेल, मैदा बेसन आदि के करीब 234 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।इन सभी की रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment

2