अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करेगा हरियाणा: 59 नए फायर स्टेशन खोलने की मंजूरी, 200 करोड़ का बजट तय

चंडीगढ़ हरियाणा में आगजनी की बढ़ती घटनाओं और हर वर्ष फसलों को होने वाले भारी नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने फायर सेफ्टी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर की गई नई मैपिंग के आधार पर प्रदेश में 59 नए फायर स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2006 में निर्धारित मानकों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक 10 वर्ग किलोमीटर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर 50 वर्ग किलोमीटर पर एक फायर स्टेशन होना

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़
हरियाणा में आगजनी की बढ़ती घटनाओं और हर वर्ष फसलों को होने वाले भारी नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने फायर सेफ्टी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर की गई नई मैपिंग के आधार पर प्रदेश में 59 नए फायर स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2006 में निर्धारित मानकों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक 10 वर्ग किलोमीटर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर 50 वर्ग किलोमीटर पर एक फायर स्टेशन होना अनिवार्य है। इन्हीं मानकों को ध्यान में रखते हुए फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के महानिदेशक ने सभी उपायुक्तों और नगर निगम आयुक्तों को पत्र भेजकर नए फायर स्टेशनों के संबंध में रिपोर्ट तलब की है। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया समय कम होगा और जन-धन की सुरक्षा बेहतर हो सकेगी।

हरियाणा में मात्र 109 फायर स्टेशन
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर साल फसल कटाई के मौसम में राज्य में दो हजार एकड़ से अधिक फसल आग की चपेट में आ जाती है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान होता है। वर्तमान में हरियाणा में कुल 109 फायर स्टेशन कार्यरत हैं, जो कई जिलों की जरूरतों के मुकाबले अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए नए स्टेशनों का नेटवर्क विकसित किया जा रहा है।
 
गुरुग्राम में खोले जाएंगे 10 फायर स्टेशन
जिला स्तर पर देखें तो गुरुग्राम में सर्वाधिक 10 नए फायर स्टेशन खोले जाएंगे। वहीं करनाल जिले में कोई नया फायर स्टेशन प्रस्तावित नहीं है, हालांकि वहां अत्याधुनिक उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इस असंतुलन को लेकर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं, लेकिन सरकार का तर्क है कि वितरण जोखिम, आबादी और मौजूदा ढांचे के आधार पर किया गया है।

इन जिलों में खुलेंगे फायर स्टेशन
प्रदेश में कुल 59 फायर स्टेशन लगाऐ जाएंगे। जिनमें से गुरुग्राम में 10, झज्जर में 6, पानीपत में 6, पंचकूला में 5, फरीदाबाद में 4, जींद में 3, रोहतक में 3, अंबाला में 2, हिसार में 2, भिवानी में 2, रेवाड़ी में 2, नूंंह में 2, सिरसा में 2, यमुनानगर में 2, चरखी दादरी में 1, फतेहाबाद में 1, सोनीपत में 1, कुरुक्षेत्र में 1, पलवल में 1, कैथल में 1, महेंद्रगढ़ में 1 फायर स्टेशन लगाए जाएंगे।

Leave a Comment

2