
Haryana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे से ठीक दो दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। 3 नवंबर को हरियाणा सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से शनिवार को बैठक की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालाँकि, विस्तृत एजेंडा अभी सामने नहीं आया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार कई अहम नीतियों और फैसलों पर मुहर लगा सकती है।
Haryana News: हरियाणा में Run for Unity का आयोजन, CM नायब सैनी के साथ उमड़ा जनसैलाब
गुजरात दौरे के 25 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर रणनीति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हाल ही में गुजरात के दो दिवसीय दौरे से वापस लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों, निवेशकों और प्रवासी भारतीयों के साथ बैठकें की थीं, जिसमें हरियाणा में करीब 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव सामने आए थे। इन प्रस्तावों में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) क्षेत्र में लगभग 1,400 करोड़ रुपये और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में करीब 2,900 करोड़ रुपये के निवेश शामिल हैं। इसके अलावा दौरे के पहले ही दिन लगभग 12 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए थे।
कैबिनेट बैठक में इन MoUs को धरातल पर उतारने, निवेशकों को भूमि व ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराने और विभागीय मंजूरियों को गति देने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जा सकती है।

रोजगार और औद्योगिक विकास पर नजर

इन निवेश प्रस्तावों के वास्तविक रूप लेने से हरियाणा को एक प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने की सरकार की कोशिशों को बल मिलेगा। सेमीकंडक्टर और खाद्य प्रसंस्करण जैसे आधुनिक क्षेत्रों में निवेश से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और तकनीकी क्षेत्र में अपार संभावनाएं पैदा होंगी। परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
अमित शाह के दौरे से पहले सियासी हलचल तेज

3 नवंबर की इस कैबिनेट बैठक का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह करनाल में भाजपा की ‘प्रजातंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शिरकत करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री अंबाला जाएंगे, जहाँ वे लगभग तीन दशकों के लंबे इंतजार के बाद तैयार हुए ऐतिहासिक शहीद स्मारक को जनता को समर्पित करेंगे।
एक तरफ जहाँ मुख्यमंत्री गुजरात से बड़े निवेश प्रस्ताव लेकर लौटे हैं, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा प्रदेश की भावी राजनीतिक दिशा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में शाह के आगमन से ठीक पहले होने वाली इस कैबिनेट बैठक पर राजनीतिक गलियारों की निगाहें टिकी हुई हैं।
Haryana News: सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाएंगे, CM सैनी ने दिलाई











