Haryana News: हरियाणा भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस हमलावर, हुड्डा ने HPSC चेयरमैन से मांगा इस्तीफा

Haryana News: हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक मामलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए HPSC चेयरमैन के इस्तीफे की मांग की है। जानिए हुड्डा ने किन आरोपों के साथ सरकार को घेरा और युवाओं के मुद्दे पर क्या कहा।

हरियाणा भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस हमलावर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 26, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Haryana News: रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के पेपर लीक मामलों को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोनीपत के गांव फरमाना पहुंचे हुड्डा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश और प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है और पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग उठने के बाद शिक्षा मंत्री का इस्तीफा जल्दबाजी में लिया गया। हुड्डा के अनुसार, यह केवल मंत्री का इस्तीफा नहीं बल्कि युवाओं की ताकत और आंदोलन का परिणाम है, जिसके कारण सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा।

Anahat Singh Squash Champion: अनाहत सिंह बनीं जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियन, भारत ने रचा नया स्वर्णिम इतिहास

युवाओं के आंदोलन के आगे झुकी सरकार: हुड्डा

आपको बता दें कि, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लंबे समय तक सरकार इस्तीफे की मांग को नकारती रही, लेकिन युवाओं की आवाज के सामने आखिरकार उसे झुकना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला युवाओं के संघर्ष की जीत है। उन्होंने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग युवाओं, किसानों और खिलाड़ियों की आवाज उठाने वालों पर सवाल उठाते थे, उन्हें अब समझना चाहिए कि ये लोग देश के हित में अपनी मांगें उठा रहे हैं।

हरियाणा में पेपर लीक को लेकर सरकार पर निशाना

आपको बता दें कि, हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक के मामलो को लेकर हुड्डा ने प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा पेपर लीक मामलों में सबसे आगे है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) कार्यालय से जुड़े मामलों में अधिकारियों के पास से करोड़ों रुपये मिलने की बात सामने आई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि HPSC चेयरमैन को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में ऐसी व्यवस्था चल रही है, जहां युवाओं को रोजगार पाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा।

संसद में पेपर लीक बिल पर चर्चा को लेकर कांग्रेस तैयार

संसद में होने वाली आगामी बहस को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा युवाओं के हितों और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के पक्ष में खड़ी रही है। कुरुक्षेत्र में हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों और भाजपा नेताओं की ओर से कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार को इन घटनाओं पर भी जवाब देना चाहिए।

FIH Youth Hockey5s World Cup: भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीम ने किया क्वालीफाई, इनाम का ऐलान

छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

हुड्डा ने कहा कि पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अभी सभी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने मांग की कि आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग उठाई, जिन पर छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज करने के आरोप लगे थे। हुड्डा ने कहा कि यह भी जांच होनी चाहिए कि कार्रवाई किसके आदेश पर और किस उद्देश्य से की गई। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाती रहेगी।

2