Hanuman Ansh Day 37: ‘हनुमान अंश’ की आंधी में उड़ गईं 5 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है, रिलीज के 37वें दिन फिल्म ने ऐसी कमाई की कि ‘धुरंधर’, ‘पुष्पा 2’, ‘धुरंधर 2’, ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ जैसी चर्चित फिल्मों के आंकड़े भी पीछे छूट गए, अब फिल्म 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर है।

‘हनुमान अंश’ की आंधी में उड़ गईं 5 बड़ी फिल्में

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Hanuman Ansh Day 37: ‘हनुमान अंश’ की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के कई सप्ताह बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में सफल है। शुरुआत में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म को बाद में मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया पर मिल रही चर्चा का जबरदस्त फायदा मिला। अब फिल्म 200 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

37वें दिन भी शानदार रहा प्रदर्शन

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 37वें दिन करीब 18.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस दिन फिल्म को 7,449 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 52 प्रतिशत रही। फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन अब करीब 192.13 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 227 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशों में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म की कुल कमाई करीब 9.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 236.50 करोड़ रुपये हो गया है।

कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा

कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा
कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा

37वें दिन की कमाई की तुलना करें तो ‘हनुमान अंश’ ने कई चर्चित फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया। ‘धुरंधर’ ने इस दिन करीब 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘पुष्पा 2’ का 37वें दिन का कलेक्शन लगभग 1.15 करोड़ रुपये रहा था। ‘धुरंधर 2’ ने 37वें दिन 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके अलावा ‘स्त्री 2’ ने करीब 5 करोड़ रुपये और ‘छावा’ ने लगभग 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह 37वें दिन ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन इन फिल्मों की तुलना में काफी मजबूत नजर आया।

शुरुआत में बेहद धीमी थी फिल्म

खास बात यह है कि ‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बिल्कुल भी ऐसी नहीं थी कि फिल्म आगे चलकर इतना बड़ा आंकड़ा छू पाएगी। फिल्म ने महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। पहले सप्ताह में इसका कलेक्शन करीब 1.08 करोड़ रुपये रहा। दूसरे सप्ताह में फिल्म के शोज काफी कम कर दिए गए और यह संख्या करीब 30 तक पहुंच गई थी। उस दौरान फिल्म ने सिर्फ 40 लाख रुपये कमाए। ऐसा लगने लगा था कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से बाहर हो सकती है।

तीसरे सप्ताह से बदली तस्वीर

तीसरे सप्ताह में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा ने फिल्म की किस्मत बदल दी। इस दौरान फिल्म ने करीब 10.40 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद चौथे सप्ताह में कलेक्शन बढ़कर 61 करोड़ रुपये और पांचवें सप्ताह में 90.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यानी फिल्म ने रिलीज के बाद धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत की और अब लगातार बेहतर कारोबार कर रही है।

आध्यात्मिक कहानी पर आधारित है फिल्म

आध्यात्मिक कहानी पर आधारित है फिल्म
आध्यात्मिक कहानी पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए। फिल्म में उनकी आध्यात्मिक यात्रा को केंद्र में रखा गया है। शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है। उनके साथ चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी सहित कई कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की कहानी के साथ इसके गानों को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। खास तौर पर ‘पार्वती’ गाना काफी लोकप्रिय हुआ है। फिल्म की ग्लोबल रिलीज 11 सितंबर को हुई, जबकि तेलुगु भाषा में इसे 18 सितंबर को रिलीज किए जाने की बात कही गई है।

2