Haivan Day 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, दूसरे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

‘हैवान’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सबको चौंकाया, जानिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने कितने कमाए।

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Haivan Day 2 Collection: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ को लेकर रिलीज से पहले दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म को समीक्षकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं, लेकिन इन रिव्यूज का असर फिलहाल बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नजर नहीं आ रहा है। रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ सकी।

दूसरे दिन कितनी हुई कमाई?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘हैवान’ ने दूसरे दिन करीब 2.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म को शनिवार को कुल 5,759 शोज मिले, लेकिन दर्शकों की मौजूदगी अपेक्षाकृत कम रही। फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 14 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे पहले रिलीज के पहले दिन फिल्म ने करीब 3 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसे 7,224 शोज मिले थे और इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 11 प्रतिशत रही थी। दो दिनों की कमाई जोड़ने पर फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन करीब 5.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर एक नजर

वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर एक नजर
वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर एक नजर

फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दो दिनों में भले ही धीमी शुरुआत की हो, लेकिन विदेशों में इसे कुछ बेहतर कारोबार मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक लगभग 6.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं ओवरसीज मार्केट से करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इन आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का शुरुआती वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 8.60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में कितना इजाफा होता है, यह काफी हद तक वीकेंड के प्रदर्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।

अक्षय और सैफ की दिखी अलग जोड़ी

‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और फिल्म में अक्षय कुमार तथा सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हिंदी वर्जन में अक्षय कुमार एक साइकोपैथ किलर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सैफ अली खान एक ऐसे केयरटेकर के किरदार में दिखाई देते हैं, जो दृष्टिहीन है। फिल्म में मोहनलाल का कैमियो भी देखने को मिलता है। इसके अलावा सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

असरानी भी फिल्म का हिस्सा

दिग्गज अभिनेता असरानी भी ‘हैवान’ में नजर आए हैं। फिल्म की शूटिंग उनके निधन से पहले पूरी हो चुकी थी। उनके निधन के बाद फिल्म से जुड़ी उनकी मौजूदगी उनके प्रशंसकों के लिए खास मायने रखती है।

प्रियदर्शन ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बताया था कि सैफ अली खान को पहले ही इस प्रोजेक्ट के लिए तय कर लिया गया था। वहीं अक्षय कुमार इस भूमिका के लिए पहली पसंद नहीं थे। निर्देशक ने कई कलाकारों से संपर्क किया था, लेकिन बात नहीं बन पाई। बाद में ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान प्रियदर्शन ने अक्षय से ‘हैवान’ को लेकर चर्चा की और अभिनेता ने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

‘हैवान’ अक्षय कुमार की 2026 में रिलीज होने वाली तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में आ चुकी हैं। अब अभिनेता के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनमें अनस बज्मी की अनटाइटल्ड फिल्म, ‘Vedat Marathe Veer Daudle Saat’, ‘गोलमाल 5’ और ‘समुक’ शामिल हैं। वहीं सैफ अली खान जल्द ‘हम हिंदुस्तानी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इससे पहले सैफ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘कर्तव्य’ में देखा गया था।

Haiwaan Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर ‘हैवान’ का बुरा हाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ से

2