Ameesha Patel Mother: अमीषा पटेल की मां के घर से डायमंड कंगन चोरी, पुलिस ने हाउस हेल्प को दबोचा

अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर से करीब पांच लाख रुपये के डायमंड कंगन गायब होने के मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय हाउस हेल्प को गिरफ्तार किया है। आखिर पुलिस आरोपी तक कैसे पहुंची, चोरी की ज्वेलरी अभी कहां है और जांच में आगे क्या सामने आया, जानिए पूरी कहानी

अमीषा पटेल की मां के घर से डायमंड कंगन चोरी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Ameesha Patel Mother: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर से लाखों रुपए की ज्वैलरी चोरी होने का मामला सामने आया है। ऐसे में जानकारी के मुताबिक, इसी साल जनवरी में उनके घर से करीब 5 लाख रुपए कीमत के हीरे जड़े कंगन गायब हो गए थे। मामले की जांच के बाद पुलिस ने 40 साल घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान सीमा विनोद घाटे के तौर पर हुई है।

Haiwaan Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर ‘हैवान’ का बुरा हाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ से

डेढ़ साल से घर में कर रही थी काम

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पिछले करीब डेढ़ साल से आशा पटेल के घर पर हाउस हेल्प के रूप में काम कर रही थी। जनवरी 2026 में जब घर से डायमंड ब्रेसलेट गायब हुए, तो आशा पटेल को घरेलू सहायिका पर संदेह हुआ। उन्होंने महिला से चोरी के संबंध में कई बार पूछताछ की, लेकिन उसने कथित तौर पर आरोपों से इनकार किया। इसके बाद आशा पटेल ने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद क्राइम डिटेक्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी महिला को ट्रेस किया और उसे विरार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब चोरी हुए कंगनों को बरामद करने की कोशिश कर रही है।

ज्वेलरी बरामद करने में जुटी पुलिस

फिलहाल चोरी किए गए डायमंड कंगन पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ज्वेलरी कहां है और इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं। इसके साथ ही पुलिस आरोपी महिला के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले की जांच असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी और मरीन ड्राइव पुलिस की क्राइम डिटेक्शन टीम कर रही है।

‘कहो ना प्यार है’ से शुरू हुआ था अमीषा का फिल्मी सफर

अमीषा पटेल ने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही और अमीषा को रातोंरात पहचान मिल गई। इसके बाद अभिनेत्री ने सनी देओल के साथ गदर: एक प्रेम कथा में काम किया। फिल्म की जबरदस्त सफलता ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी। हालांकि इसके बाद उनकी कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।

‘गदर 2’ से फिर मिली बड़ी सफलता

'गदर 2' से फिर मिली बड़ी सफलता
‘गदर 2’ से फिर मिली बड़ी सफलता

लंबे अंतराल के बाद अमीषा पटेल ने 2023 में गदर 2 के जरिए सकीना के लोकप्रिय किरदार में वापसी की। फिल्म में वह एक बार फिर सनी देओल के साथ नजर आईं। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और अभिनेत्री दोबारा सुर्खियों में आ गईं।

Box Office: ‘मिर्जापुर द मूवी’ की धुआंधार कमाई, ‘हनुमान अंश’ ने भी नहीं मानी

‘गदर 3’ को लेकर बढ़ा इंतजार

अमीषा पटेल अब गदर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। मई 2026 में उन्होंने गदर 3 का हिस्सा बनने की पुष्टि की थी। अभिनेत्री ने फिल्म की कमाई को लेकर भी बड़ा दावा किया था और उम्मीद जताई थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर सकती है।

2