Haiwaan First Look: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर लंबे समय बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। दोनों की आगीमी फिल्म हैवान की घोषणा के बाद से ही दर्शक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब फिल्म के निर्माताओ ने इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें दोनों कलाकारों का अलग-अलग और बेहद प्रभावशाली लुक देखने को मिला है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी आधिकारिका ऐलान कर दिया गया है।
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने दिखाया दम, दूसरे वीकेंड से पहले बनाया बड़ा रिकॉर्ड
फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
आपको बता दें कि, अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया है। पोस्टर में उनका किरदार रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहा है। उन्होंने सिर पर बीनी कैप पहन रखी है और उनकी आंखें ढकी हुई दिखाई दे रही हैं। पोस्टर पर लिखा गया है, “बदला सब कुछ देखता है।” यह टैगलाइन फिल्म की कहानी में बदले और रहस्य की झलक देती है। दूसरी ओर, सैफ अली खान का पोस्टर भी काफी अलग और आकर्षक है। इसमें वह सीधे कैमरे की ओर देखते नजर आ रहे हैं और पोस्टर पर लिखा है, “हर इंद्रिय एक हथियार है।” यह संवाद उनके किरदार की गंभीरता और मानसिक मजबूती की ओर संकेत करता है।
पोस्टर में छिपे हैं कहानी के संकेत
बताते चलें कि, फिल्म के पोस्टर केवल कलाकारों का लुक ही नहीं दिखाते, बल्कि कहानी की झलक भी पेश करते हैं। अक्षय कुमार के पोस्टर में लाल रंग का प्रभाव दिखाई देता है, जहां वह हल्की मुस्कान के साथ खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में कब्रिस्तान जैसा दृश्य और आग की लपटें फिल्म के सस्पेंस और थ्रिल का माहौल बनाती हैं। वहीं सैफ अली खान के पोस्टर में पीले रंग की थीम रखी गई है, जिससे उनका किरदार पूरी तरह उभरकर सामने आता है। इसके अलावा एक संयुक्त पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें एक छोटा बच्चा हाथ में टेडी बियर पकड़े दिखाई देता है। माना जा रहा है कि यह किरदार फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभा सकता है।
कब रिलीज होगी ‘हैवान‘?
फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। अक्षय कुमार ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि “सब कुछ दिखता है, कुछ भी छूटता नहीं… हैवानियत अब नहीं रुकेगी।” इसी के साथ उन्होंने बताया कि फिल्म 11 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Aamir Khan Controversy: लव जिहाद के आरोपों पर आमिर खान का पलटवार, बताया परिवार में कैसे हुए रिश्ते
फिल्म से जुड़ी खास जानकारी
‘हैवान’ का निर्देशन जाने-माने फिल्मकार प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दमदार स्टारकास्ट, रहस्य से भरपूर कहानी और आकर्षक फर्स्ट लुक को देखते हुए दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से काफी बढ़ गई हैं। अब सभी की नजरें 11 सितंबर पर टिकी हैं, जब यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।










