Gurugram Hit And Run Video: गुरुग्राम के पॉश गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को कुचलने या टक्कर मारने के बहुचर्चित मामले में एक नया और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। यह रिकॉर्डिंग महिला राइडर सिया की अप्रैलिया आरएस 457 (Aprilia RS 457) बाइक पर लगे मुख्य कैमरे से अलग है।
नया फुटेज उस साथी बाइकर के कैमरे में कैद हुआ है जो घटना के वक्त सिया के ठीक पीछे चल रहा था। वीडियो में आरोपी कार चालक कल्याण बैसला (Kalyan Baisla) सफेद रंग की कार से महिला की बाइक की तरफ झपटता और टक्कर मारकर उसे सड़क पर गिराते हुए फरार होता साफ नजर आ रहा है।
Haryana News: हरियाणा में 12 हजार शिक्षकों की बढ़ी टेंशन, HTET को लेकर
पीछे चल रहे राइडर की गवाही

यह वीडियो और पूरी आपबीती सिया के परिचित और साथी राइडर (इंस्टाग्राम यूजर youknowabhishek_) ने साझा की है। घटनाक्रम का क्रमिक विवरण कुछ इस प्रकार है। राइडर के मुताबिक, जब सिया उससे आगे निकलीं, तो उसने देखा कि एक सफेद मारुति सुजुकी सियाज कार लगातार उनके बहुत करीब चल रही थी और पीछा कर रही थी। शुरुआत में लगा कि ड्राइवर शायद रास्ता पूछना चाहता हो या फैन हो, इसलिए साथी राइडर ने अपनी बाइक कार और सिया के बीच अड़ा दी। कार की खिड़की नीचे हुई और ड्राइवर ने सिया की ओर इशारा किया, जिसे सिया ने दूर रहने का संकेत दिया। राइडर का दावा है कि कार में तीन लोग सवार थे, सभी नशे में थे और खिड़कियों पर ब्लैक फिल्म (काली फिल्म) चढ़ी हुई थी।
मोड़ के बाद रफ्तार और खौफनाक टक्कर

घटना के निर्णायक क्षण सेंट्रल/चौराहे के मोड़ के पास आए, मोड़ पार करते ही कार ने अचानक स्पीड बढ़ा दी। इसी दौरान आगे एक अन्य वाहन आ जाने से पीछे वाले राइडर को अपनी गति धीमी करनी पड़ी। सिया साइड में हो रही थीं ताकि कार निकल जाए, तभी कार बेकाबू अंदाज में मुड़ी और सीधे उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला बाइक से सड़क पर जा गिरीं और डरावनी रफ्तार से वाहन के साथ घिसटती चली गईं।
कैमरे में कैद हुआ ड्राइवर का चेहरा
साहस दिखाते हुए पीछे चल रहे राइडर ने रुके बिना कार का पीछा करना जारी रखा। राइडर का उद्देश्य ड्राइवर की पहचान कैमरे में कैद करना था। आगे रेड लाइट पर उसने अन्य राइडर्स की मदद से कार रोकने का प्रयास किया। जब ड्राइवर ने घबराहट या झुंझलाहट में खिड़की नीचे की, तो उसका चेहरा रिकॉर्ड हो गया—बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुई आरोपी कल्याण बैसला की तस्वीर इसी फुटेज से मेल खाती है।
एफआईआर और पीड़िता सिया की शिकायत

पीड़िता सिया ने गुरुग्राम पुलिस को दी गई शिकायत में घटना की प्रामाणिक पुष्टि की है, 13 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे का समय, जब वे लोग दोस्तों के ग्रुप के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर ‘बाइकर बर्न कैफे’ (Biker Barn Cafe) जा रहे थे। गोल्फ कोर्स रोड पर सियाज कार ने पीछा कर प्रताड़ित किया, जोरदार टक्कर मारी और बाइक को करीब 300 मीटर तक घसीटा। आरोपी मौके से फरार हो गए।
Haryana News: हरियाणा में बारिश का दौर जारी, तापमान गिरा; अगले सात दिनों का मौसम अलर्ट










