Greater Noida News: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, माता-पिता समेत 3 बच्चों की गई जान

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, एंबुलेंस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल, परिवार के पांचों लोगों की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रबूपुरा के नगला श्रीपदम गांव

Greater Noida News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, एंबुलेंस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल, परिवार के पांचों लोगों की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

रबूपुरा के नगला श्रीपदम गांव में पांच लोगों की मौत

आपको बता दे कि, यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्रीपदम गांव का बताया जा रहा है। यहां महेश अपनी पत्नी ललिता और तीन बच्चों लड्डू, मिष्टी और साक्षात के साथ रहते थे। शनिवार सुबह इस परिवार के पांचों सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि सुबह जब घर में काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो परिवार और आसपास के लोगों को शक हुआ। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एक ही घर में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और एंबुलेंस की टीम पहुंची।

रात में नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी तबीयत?

इस मामले में शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों और महेश की मां से मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार ने रात में नूडल्स खाए थे। इसके बाद सुबह घर के सभी पांच सदस्य मृत मिले। हालांकि, केवल नूडल्स खाने और उसके बाद मौत होने की जानकारी के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि सभी की मौत फूड पॉइजनिंग से ही हुई है। अभी तक मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान खाने-पीने की चीजों से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि परिवार के पांचों सदस्यों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूसरी वैज्ञानिक जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

पांच लोगों की मौत से गांव में मातम

ग्रेटर नोएडा के नगला श्रीपदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से शोक का माहौल है। माता-पिता के साथ तीन बच्चों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। फिलहाल, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह घटना जहरीले पदार्थ, खाने से जुड़ी किसी समस्या या किसी अन्य वजह से हुई। अभी किसी भी आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के नतीजे सामने आने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2