ओटीटी फैंस के लिए खुशखबरी! रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद शुरू हुई ‘पंचायत 5’ की तैयारी, चुनावी हार के बाद बदलेगा फुलेरा का मिजाज

पंचायत सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. प्राइम वीडियो ने सीरीज के 6 साल पूरे होने पर अगले सीजन का ऐलान किया है. फुलेरा की कहानी नए ट्विस्ट के साथ लौटने वाली है  ओटीटी की दुनिया में अगर किसी सीरीज ने दिल जीतने का काम किया है, तो वो है पंचायत. गांव की सादगी, हल्का-फुल्का ह्यूमर और दिल छू लेने वाली कहानी ने इसे हर घर का फेवरेट बना दिया. अब इस सीरीज के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर ‘पंचायत सीजन 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पंचायत सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. प्राइम वीडियो ने सीरीज के 6 साल पूरे होने पर अगले सीजन का ऐलान किया है. फुलेरा की कहानी नए ट्विस्ट के साथ लौटने वाली है

 ओटीटी की दुनिया में अगर किसी सीरीज ने दिल जीतने का काम किया है, तो वो है पंचायत. गांव की सादगी, हल्का-फुल्का ह्यूमर और दिल छू लेने वाली कहानी ने इसे हर घर का फेवरेट बना दिया. अब इस सीरीज के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर ‘पंचायत सीजन 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है. खास बात ये है कि ये ऐलान उस दिन किया गया, जब सीरीज के पहले सीजन को रिलीज हुए पूरे 6 साल हो गए. इस मौके पर मेकर्स ने कुछ झलकियां भी शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.

सीजन 4 को मिला भरपूर प्यार
हालांकि, अभी तक सीजन 5 की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि साल 2020 में शुरू हुई ‘पंचायत’ हर सीजन के साथ और भी ज्यादा पॉपुलर होती गई. खासकर सीजन 4 ने तो रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप हासिल की थी और भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ट्रेंड किया था. यही वजह है कि अब सीजन 5 से भी लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं.

चुनावी हार के बाद से आगे बढ़ेगी कहानी
पिछले सीजन का क्लाइमैक्स काफी इमोशनल और ट्विस्ट से भरा था, जहां सचिव जी अपने करियर को लेकर बड़े फैसले के मोड़ पर थे, वहीं मंजू देवी और प्रधान जी चुनावी हार के बाद हालात संभालने में लगे थे. अब नया सीजन इसी कहानी को आगे बढ़ाएगा, जिसमें फुलेरा की दुनिया एक बार फिर हंसी, ड्रामा और इमोशन्स से भरपूर नजर आएगी.

Leave a Comment

2