Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आपके शहर का रेट

सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ समेत कई बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव अलग-अलग स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। चांदी भी कमजोर हुई है। जानिए आपके शहर में आज सोने-चांदी का ताजा रेट कितना है और बाजार में क्यों आई गिरावट।

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 25, 2026

Gold Rate Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर 2026 की सुबह कई प्रमुख शहरों में सोने के भाव में कमी दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, चांदी भी कमजोर होकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,265.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही। घरेलू बाजार में सोने-चांदी के भाव पर वैश्विक बाजार के रुझान के साथ-साथ डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमत और स्थानीय मांग जैसे कई कारकों का असर पड़ता है।

Stock Market Crash:  मार्केट ओपन होते ही मचा हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक

लगातार चौथे कारोबारी सत्र में सोना सस्ता

दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत एक दिन पहले 1,600 रुपये घट गई थी। इसके साथ ही सोने में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। बाजार से जुड़ी जानकारी के अनुसार, अमेरिकी डॉलर में मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और ऊंचे स्तर पर निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली को हालिया गिरावट के प्रमुख कारणों में गिना जा रहा है।

दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव

25 सितंबर की सुबह दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इन तीनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,820 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,39,940 रुपये, जबकि 24 कैरेट सोना 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,990 रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

शहर22 कैरेट24 कैरेट
दिल्ली₹1,40,090₹1,52,820
मुंबई₹1,39,940₹1,52,670
अहमदाबाद₹1,39,990₹1,52,720
चेन्नई₹1,39,990₹1,52,720
कोलकाता₹1,39,940₹1,52,670
हैदराबाद₹1,39,940₹1,52,670
जयपुर₹1,40,090₹1,52,820
भोपाल₹1,39,990₹1,52,720
लखनऊ₹1,40,090₹1,52,820
चंडीगढ़₹1,40,090₹1,52,820

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी के भाव में भी कमजोरी बनी हुई है। 25 सितंबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 63.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत करीब 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।

आगे कहां जा सकता है सोने का भाव?

आगे कहां जा सकता है सोने का भाव?
आगे कहां जा सकता है सोने का भाव?

वैश्विक बाजार को लेकर Metals Focus के मैनेजिंग डायरेक्टर फिलिप न्यूमैन ने अनुमान जताया है कि 2026 के अंत तक सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। उनके अनुसार केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी सोने की कीमतों को समर्थन दे रही है। न्यूमैन के अनुमान के मुताबिक, अगर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंचता है, तो चांदी भी 80 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। उन्होंने 2027 में चांदी की कीमतों में आगे तेजी की संभावना भी जताई है।

Railway Family Pension: रेलवे में किसे मिलेगी 100% फैमिली पेंशन, नए नियमों में