Gold Rate Today: सोना खरीदने से पहले जानें ये अंतर, दिल्ली समेत अन्य राज्यो में क्या चल रहे दाम?

सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले अलग-अलग शहरों के ताजा भाव जान लें, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है, जानिए आज आपके शहर में कितना है सोने का भाव और खरीदारी से पहले किन बातों का रखें ध्यान

सोना खरीदने से पहले जानें ये अंतर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Gold Rate Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर हल्की गिरावट देखने को मिली है। पश्चिमी एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बने दबाव के बीच सोने के भाव लगातार दूसरे दिन नीचे आए हैं। 22 सितंबर को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत में मामूली कमी दर्ज की गई। वहीं, अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में अंतर देखने को मिल रहा है। खासतौर पर चेन्नई में सोने की कीमत दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों की तुलना में ज्यादा है।

Gold Rate Today: सोमवार को सस्ता हुआ सोना, कई शहरों में भाव फिसला

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना
लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना

एक दिन स्थिर रहने के बाद सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम भाव में कुल 1,270 रुपये और 22 कैरेट सोने में 1,160 रुपये की कमी दर्ज की गई है। आज की बात करें तो 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों तरह के सोने के भाव में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई। शहरों के हिसाब से देखें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,840 रुपये के स्तर पर है। 18 कैरेट सोने का भाव यहां 1,16,080 रुपये है।

चेन्नई में सबसे महंगा सोना

  • देश के प्रमुख शहरों में चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा दर्ज किए गए हैं। यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,690 रुपये है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 1,20,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है।
  • मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,570 रुपये, 22 कैरेट 1,41,690 रुपये और 18 कैरेट 1,15,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। बेंगलुरु और हैदराबाद में भी यही भाव दर्ज किया गया है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,54,720 रुपये, 22 कैरेट 1,41,840 रुपये और 18 कैरेट 1,16,080 रुपये है। पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,54,620 रुपये, 22 कैरेट 1,41,740 रुपये और 18 कैरेट 1,15,980 रुपये है। जयपुर में कीमतें दिल्ली के समान हैं।

चांदी के दाम में भी गिरावट

चांदी के दाम में भी गिरावट
चांदी के दाम में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी लगातार दूसरे दिन कमजोरी आई है। पिछले दो दिनों में एक किलोग्राम चांदी करीब 5,100 रुपये सस्ती हुई है। आज दिल्ली में चांदी 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी का भाव करीब 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं चेन्नई में चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। इस तरह प्रमुख महानगरों में चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है।

सोने की कीमतों पर कई कारकों का असर

Lemonn के हेड ऑफ रिसर्च गौरव गर्ग के अनुसार, फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों पर कई तरह के दबाव काम कर रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त रुख और महंगाई को लेकर चिंता के कारण डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत बने हुए हैं। दूसरी ओर, पश्चिमी एशिया में जारी तनाव की वजह से सोने को सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर समर्थन मिल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, डॉलर की स्थिति और केंद्रीय बैंकों की नीतियां सोने-चांदी की कीमतों की दिशा को प्रभावित कर सकती हैं।

India Food Expo Lucknow: लखनऊ में फूड बिजनेस का बड़ा एक्सपो, 8

2