Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार तेजी के बाद नए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को गिरावट देखने को मिली। 21 सितंबर की सुबह देश के कई प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में नरमी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
बीते सप्ताह सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 1,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ था। इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी लगभग 1,150 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, नए सप्ताह की शुरुआत में बाजार में इसके उलट रुख नजर आया।
Gold Rate Today: सोने की कीमत ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में बढ़े दाम; चांदी
मुंबई और कोलकाता में क्या है भाव?
मुंबई और कोलकाता में सोमवार सुबह 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दोनों शहरों में सोने की कीमतों में समान स्तर देखने को मिला।
चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी यही तस्वीर

चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यानी इन प्रमुख शहरों में सोमवार को सोने की कीमतें लगभग एक समान स्तर पर बनी रहीं।
आगे कैसा रह सकता है सोने का बाजार?
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक नए सप्ताह में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। हालांकि, यह हलचल सीमित दायरे में रहने की संभावना जताई जा रही है। निवेशकों की नजर अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में होने वाले बदलावों पर रहेगी। इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव भी सोने के भाव को प्रभावित कर सकते हैं। वैश्विक स्तर पर पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमत करीब एक प्रतिशत बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,390.11 डॉलर प्रति औंस के आसपास दर्ज किया गया।
चांदी के भाव में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ सोमवार को चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली। 21 सितंबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी गिरकर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, इससे पहले बीते सप्ताह चांदी की कीमत में करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 66.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।
घरेलू और वैश्विक कारकों का असर

सोने और चांदी दोनों की कीमतें केवल घरेलू बाजार की मांग और आपूर्ति से तय नहीं होतीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले बदलाव भी इनकी कीमतों पर सीधा असर डालते हैं। डॉलर की चाल, बॉन्ड यील्ड, भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमत और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां आने वाले दिनों में कीमती धातुओं के बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
India Food Expo Lucknow: लखनऊ में फूड बिजनेस का बड़ा एक्सपो, 8










