Gold Price Today: गोल्ड खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! आज फिर घटे सोने के दाम, जानें लेटेस्ट अपडेट

लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि छह दिनों बाद चांदी भी सस्ती हुई है। जानिए इस बदलाव की वजह और दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के साथ चांदी के ताजा भाव।

Gold Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अगस्त 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Gold Price Today: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा कीमतों पर जरूर नजर डाल लें। लगातार दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी भी छह दिनों की स्थिरता के बाद सस्ती हुई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सतर्क रुख और वैश्विक आर्थिक संकेतों का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

डोनाल्ड ट्रंप के बयान का असर, क्रूड ऑयल के दाम में आई तेज गिरावट; जानें वजह

दिल्ली से चेन्नई तक जानिए सोने के ताजा रेट

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला। दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,44,360 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,340 रुपये पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने के दाम अन्य शहरों की तुलना में थोड़े अधिक हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,44,560 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,510 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं लखनऊ, जयपुर, पटना और अहमदाबाद में भी सोने की कीमतें मामूली अंतर के साथ कारोबार कर रही हैं।

18 कैरेट गोल्ड की कीमतों में भी हल्की नरमी

18 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 18 कैरेट सोना 1,08,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में इसका भाव 1,08,150 रुपये है, जबकि चेन्नई में 18 कैरेट सोना 1,10,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

छह दिनों बाद चांदी की कीमत में आई गिरावट

Silver Price Today की बात करें तो लगातार छह दिनों तक स्थिर रहने के बाद आखिरकार चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,34,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। यही कीमत मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में भी देखने को मिल रही है।

इससे पहले 28 जुलाई को चांदी के दाम में एक ही दिन में 5,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद बाजार कई दिनों तक स्थिर बना रहा।

वैश्विक संकेतों से तय होगी आगे की चाल

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने महंगाई को लेकर चिंता जताई है, जिसके कारण निवेशकों का रुख फिलहाल सतर्क बना हुआ है। अब बाजार की नजर अमेरिका के महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों, खासकर नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट और श्रम बाजार से जुड़े अन्य डेटा पर टिकी हुई है।

यदि इन आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है तो ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व की भविष्य की नीति भी प्रभावित हो सकती है। इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ने की संभावना है।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतें, वैश्विक आर्थिक हालात और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसले सर्राफा बाजार की दिशा तय करेंगे। ऐसे में निवेश या खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें, ताकि सही समय पर बेहतर फैसला लिया जा सके।

Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, जानें आज का ताजा

2