Gold Price on Budget Day: बजट स्पीच से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

आज 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार का 15वां बजट है। निवेशकों की नजर सोने-चांदी से जुड़ी किसी भी संभावित घोषणा पर होगी।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 1, 2026

Gold Price on Budget Day: भारत में बजट दिवस (1 फरवरी) पर सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली है। पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, वहीं चांदी ने भी मजबूती दर्ज की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

Crypto Prices Today : सोना-चांदी की गिरावट से चमका क्रिप्टो मार्केट, बिटकॉइन में उछाल

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी

Gold Price on Budget Day
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹320 बढ़ा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹300 मजबूत हुई है।

दिल्ली में भाव: 24 कैरेट सोना ₹160730 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹147350 प्रति 10 ग्राम।

मुंबई में भाव: 24 कैरेट सोना ₹160580 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹147200 प्रति 10 ग्राम।

चेन्नई और कोलकाता: दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना ₹160580 और 22 कैरेट सोना ₹147200 प्रति 10 ग्राम।

पुणे और बेंगलुरु: यहां भी कीमतें मुंबई जैसी ही हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5087.73 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है, जो वैश्विक स्तर पर निवेशकों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

नीचे दिए गए आंकड़े बताते हैं कि देश के विभिन्न शहरों में आज (1 फरवरी) सोने की कीमतें किस स्तर पर हैं—

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 147350 160730
मुंबई 147200 160580
अहमदाबाद 147250 160630
चेन्नई 147200 160580
कोलकाता 147200 160580
हैदराबाद 147200 160580
जयपुर 147350 160730
भोपाल 147250 160630
लखनऊ 147350 160730
चंडीगढ़ 147350 160730

चांदी की कीमतों में उछाल

Gold Price on Budget Day
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी तेजी दर्ज की है। एक सप्ताह में चांदी का भाव ₹15000 बढ़ा है। 1 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत ₹350000 प्रति किलोग्राम रही। 30 जनवरी को चांदी का भाव ₹4 लाख रुपये से अधिक था। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

बजट से जुड़ी उम्मीदें

आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना लगातार नौवां बजट पेश करेंगी। जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर ने सरकार से इंपोर्ट ड्यूटी में कमी, प्रक्रियात्मक सुधार और GST दरों में राहत की मांग की है। निवेशकों और कारोबारियों की नजर इस बात पर है कि बजट में सोने और चांदी से संबंधित क्या घोषणाएं होती हैं।

Silver Price Crash: सर्राफा बाजार में हड़कंप, चांदी की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट