Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजारों में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। इन कीमती धातुओं के रोज़ बदलते दामों को लेकर बाजार में अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ विशेषज्ञ आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में तेजी बता रहे हैं तो वहीं कुछ इनकी कीमतों में फेरबदल की बात कह रहे हैं। ऐसे में हम आपको सप्ताह के पहले दिन यानी 5 अक्टूबर को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजा में सोने और चांदी की कीमतों के बारे में सही और सटीक जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
Share Market Today: आठ हफ्तों की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स में 600
अंतरराष्ट्रीय बाजरों में सोने चांदी के भाव

अगर बात अंतरराष्ट्रीय बाजार की करें तो आज शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में निवेशकों की लिवाली के चलते कॉमएक्स पर सोना मामूली बढ़त के साथ 0.06% की तेजी दिखाते हुए लगभग 4,164.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।
वहीं दूसरी तरफ औद्योगिक मांग और सुरक्षित निवेश के रुझान के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजर में चांदी की चमक और अधिक तेज हो गई है। कॉमएक्स पर चांदी के दाम 1.46% तक उछलकर लगभग 61.300 डॉलर प्रति औंस के मजबूत स्तर पर कारोबार करते हुए देखे गए है।
घरेलू बुलियन मार्केट में सोने में गिरावट और चांदी में जोरदार तेजी

अंतरराष्ट्रीय संकेतों के उलट, भारतीय घरेलू बुलियन मार्केट में आज मिलाजुला माहौल देखने को मिल रहा है। बाजार खुलते ही जहां एक ओर सोने के हाजिर दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है तो वहीं दूसरी ओर चांदी के दामों में मजबूती आई है। घरेलू बाजार में आज कारोबार की शुरुआत होते ही सोना गिरकर ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता हुआ दिखा है। इसके विपरीत चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी आई और यह उछलकर सीधे ₹2.26 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करते नजर आए।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर क्या रहा कारोबार?
वाइब्रेंट कमोडिटी बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के आंकड़ों की बात करें, तो यहाँ भी सोने और चांदी के रुख में यही अंतर साफ तौर पर देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1,043 रुपए की भारी गिरावट के साथ गिरकर ₹1,49,347 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।
इसके उलट, वायदा बाजार में चांदी की चमक बरकरार रही। एमसीएक्स पर चांदी में 697 रुपए की तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव बढ़कर ₹2,26,393 प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
सर्राफा बाजारों में विभिन्न कैरेट के सोने के दाम

यदि आप आज आभूषण (Jewelry) खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बाजार में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने और चांदी के हाजिर रेट इस प्रकार हैं।
24 कैरेट सोना (शुद्ध सोना): लगभग ₹1,49,540 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।
22 कैरेट सोना (जेवर वाला सोना): लगभग ₹1,37,078 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।
18 कैरेट सोना: लगभग ₹1,12,155 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड करता देखा गया है।
चांदी के हाजिर भाव: भारत के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत लगभग ₹2,26,770 प्रति किलोग्राम के आसपास चल रही है।
बाजार के इन बदलते समीकरणों को देखते हुए आभूषण खरीदारों के लिए यह सलाह है कि वे खरीदारी करने से पहले अपने स्थानीय बाजार के सटीक कर (Tax) और मेकिंग चार्ज के साथ अंतिम दरों की पुष्टि जरूर कर लें।
GST News 2026: अधिकारियों की गिरफ्तारी शक्ति पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही बड़ा बदलाव










