Goa News: गोवा सरकार ने राज्य के पात्र लाभार्थियों के लिए हर साल तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर की योजना शुरू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के मुताबिक, योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में सालाना 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी, जबकि पहली राशि 9 सितंबर 2026 से मिलनी शुरू होगी।
हर साल मिलेंगे ₹3,000
बताते चले कि, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार पात्र लाभार्थियों को हर साल तीन एलपीजी गैस सिलेंडर खरीदने के लिए 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। यह रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस योजना के जरिए परिवारों को रसोई गैस के खर्च में राहत देने की कोशिश की गई है।
9 सितंबर 2026 से खाते में आएगी योजना की राशि
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, मुख्यमंत्री ने पणजी में आयोजित एक कार्यक्रम में योजना की जानकारी देते हुए कहा कि 9 सितंबर 2026 से पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सालाना 3,000 रुपये जमा होने शुरू हो जाएंगे। इस आर्थिक सहायता का इस्तेमाल लाभार्थी तीन एलपीजी सिलेंडर खरीदने के खर्च के लिए कर सकेंगे। सरकार की ओर से दी जाने वाली यह राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी, जिससे लाभार्थियों को योजना का फायदा लेने में आसानी होगी।
गोवा LPG सब्सिडी योजना के लिए 5 सितंबर से आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि आवेदन फॉर्म 5 सितंबर से पंचायतों और विधायकों के कार्यालयों में उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक लाभार्थी वहां से फॉर्म लेकर उसे भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं।
बैंक खाते में सीधे मिलेगी ₹3,000 की मदद
सरकार के मुताबिक, जो गोवा निवासी योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज जमा करेंगे, उन्हें पात्रता पूरी होने के बाद आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में मिलनी शुरू हो जाएगी। यानी लाभार्थियों को तीन एलपीजी सिलेंडर के खर्च के लिए मिलने वाली रकम DBT के जरिए सीधे खाते में पहुंचाई जाएगी।
फ्री LPG सिलेंडर योजना के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी?
गोवा सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार, लाभार्थियों को अपनी पहचान और बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
LPG योजना आवेदन के लिए जरूरी कागजात
योजना के लिए आवेदन करते समय लाभार्थियों को मुख्य रूप से इन दस्तावेजों की कॉपी जमा करनी होगी:
- बैंक पासबुक की कॉपी
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
इन दस्तावेजों के आधार पर लाभार्थियों की जानकारी और बैंक खाते से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
2022 विधानसभा चुनाव के वादे से जुड़ी है LPG योजना
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि हर साल तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने की यह योजना 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे का हिस्सा है। चुनाव के समय बीजेपी की ओर से लोगों को हर साल तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था।
चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में सरकार का कदम
अब सरकार ने इस वादे को आर्थिक सहायता के रूप में लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को सालाना 3,000 रुपये दिए जाएंगे, ताकि वे तीन एलपीजी सिलेंडर खरीदने का खर्च पूरा कर सकें।
सरकार की इस घोषणा से उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके घरेलू बजट में एलपीजी सिलेंडर का खर्च एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अब देखना होगा कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कितने लाभार्थी इस योजना से जुड़ते हैं और सरकार की यह योजना जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी साबित होती है।










