FSSAI food safety action: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भ्रामक विज्ञापन देने, गलत दावे करने और लेबलिंग नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। रेगुलेटर ने देश-विदेश की कई नामी कंपनियों को 150 से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं। इस कार्रवाई के दायरे में नेस्ले इंडिया, पेप्सिको और कोका-कोला जैसी दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं।
Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में ऑटो चलाने वालों के लिए बड़ी खबर, CNG को
FSSAI की सख्त कार्रवाई के दायरे में कौन-कौन?
फूड सेफ्टी रेगुलेटर पिछले कुछ महीनों से फुल एक्शन मोड में है। FSSAI ने कई बड़े ब्रांड्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है:
दिग्गज फूड और बेवरेज कंपनियां: Nestlé India, PepsiCo, Abbott India, Red Bull India, Danone India, Monster Energy India, Hell Energy, Mondelez India, Coca-Cola India, Diageo, Pernod Ricard, Ferrero India और Kenvue Inc. जैसी कंपनियों को लीगल नोटिस भेजे गए हैं। एनर्जी ड्रिंक और अल्कोहलिक बेवरेज बनाने वाली कुछ कंपनियों के उत्पादों को जब्त भी किया गया है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स: ऑनलाइन सामान बेचने वाली प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon और Flipkart समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स को भी 12 नोटिस भेजे गए हैं।
फूड सर्विस ब्रांड्स (रेस्टोरेंट और कैफे): KFC, McDonald’s, Pizza Hut, Domino’s और Costa Coffee जैसे लोकप्रिय फूड सर्विस ब्रांड्स को 30 से ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं। नियमों के उल्लंघन पर Domino’s के 5 लाइसेंस भी निलंबित (Suspend) कर दिए गए हैं, जबकि Amazon के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द हुआ है।
विज्ञापनों और दावों पर क्यों है आपत्ति?
FSSAI का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं तक खाद्य पदार्थों की सही और पारदर्शी जानकारी पहुंचाना है।
भ्रामक दावे: पैकेट पर जानकारी लिखकर या विज्ञापनों के जरिए कंपनियां अपने उत्पादों को लेकर अक्सर बड़े-बड़े दावे करती हैं। FSSAI ने अब इन विज्ञापनों और दावों की निगरानी काफी बढ़ा दी है।
जांच का दायरा: अब फूड कंपनियों के साथ-साथ रेस्टोरेंट, होटल और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स के विज्ञापनों की भी कड़ी जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ उत्पादों की जब्ती और लाइसेंस रद्द करने जैसी सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। FSSAI ने सभी संबंधित कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द अपने विज्ञापनों और दावों पर स्थिति स्पष्ट करें।
मुस्कान मध्यप्रदेश पुलिस और SOS बाल ग्राम के साझा प्रयासों से भटके बच्चों को









