सहकारी बैंक में लाखों की वित्तीय गड़बड़ी उजागर, जांच के बाद कैशियर पर गिरी गाज

खरगोन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खरगोन की शाखा ठिबगांव में लगभग 41.58 रुपए लाख की नगद राशि के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में शाखा में पदस्थ कैशियर ऋतु गोयल द्वारा बैंक की नगद शेष राशि में भारी कमी पाए जाने के बाद बैंक मुख्य कार्यपालकन अधिकारी संध्या रोकड़े ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया है और पुलिस को सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को शाखा में नियमित नकद मिलान व भौतिक सत्यापन के दौरान कैश शॉर्टेज सामने आया। जांच में बैंक की वास्तविक नगद शेष

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

खरगोन

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खरगोन की शाखा ठिबगांव में लगभग 41.58 रुपए लाख की नगद राशि के गबन का गंभीर मामला सामने आया है।

प्रारंभिक जांच में शाखा में पदस्थ कैशियर ऋतु गोयल द्वारा बैंक की नगद शेष राशि में भारी कमी पाए जाने के बाद बैंक मुख्य कार्यपालकन अधिकारी संध्या रोकड़े ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया है और पुलिस को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को शाखा में नियमित नकद मिलान व भौतिक सत्यापन के दौरान कैश शॉर्टेज सामने आया। जांच में बैंक की वास्तविक नगद शेष राशि और अभिलेखों में दर्ज राशि में 41.58 लाख रुपए का अंतर पाया गया।

2