विदिशा-दमोह के परिवार आमने-सामने, अस्पताल बना रणक्षेत्र

 दमोह शहर के जिला अस्पताल परिसर में शनिवार देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गेट के बाहर ही मारपीट शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, शहर के जबलपुर नाका स्थित कुचबंदिया मोहल्ले में शनिवार शाम नवविवाहिता राजनंदनी (पति राज उर्फ बच्चू कुचबंदिया) ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग विदिशा से दमोह पहुंचे। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दहेज और मारपीट के गंभीर आरोप मायके पक्ष

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 दमोह

शहर के जिला अस्पताल परिसर में शनिवार देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गेट के बाहर ही मारपीट शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, शहर के जबलपुर नाका स्थित कुचबंदिया मोहल्ले में शनिवार शाम नवविवाहिता राजनंदनी (पति राज उर्फ बच्चू कुचबंदिया) ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग विदिशा से दमोह पहुंचे। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
दहेज और मारपीट के गंभीर आरोप

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शराब पीकर विवाद करने, मारपीट और दहेज मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल गरमा गया और देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने ही दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो आज रविवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। नवविवाहिता की मौत के कारणों और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

2