WhatsApp पर वायरल हुआ फर्जी दिवाली बोनस मैसेज, PIB ने किया अलर्ट

नई दिल्ली दिवाली का त्योहार आने वाला है और ऐसे में लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं. इसी बीच WhatsApp पर एक ऐसा मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को ₹8,000 दिवाली बोनस देने का दावा किया जा रहा है. अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए. क्योंकि इस बोनस के नाम पर आपके साथ ऑनलाइन ठगी हो सकती है।  वॉट्सऐप पर भेजे जा रहे इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की तरफ से दिवाली पर लोगों को ₹8,000 दिए जा रहे हैं. इसके लिए लोगों को एक लिंक

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
दिवाली का त्योहार आने वाला है और ऐसे में लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं. इसी बीच WhatsApp पर एक ऐसा मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को ₹8,000 दिवाली बोनस देने का दावा किया जा रहा है. अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो सावधान हो जाइए. क्योंकि इस बोनस के नाम पर आपके साथ ऑनलाइन ठगी हो सकती है। 

वॉट्सऐप पर भेजे जा रहे इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की तरफ से दिवाली पर लोगों को ₹8,000 दिए जा रहे हैं. इसके लिए लोगों को एक लिंक भेजा जा रहा है. मैसेज में कहा जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरें और ₹8,000 का बोनस पाएं। 

लेकिन सच कुछ और ही है. PIB यानी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने इस मैसेज को फर्जी बताया है. सरकार की तरफ से ऐसे किसी दिवाली बोनस का ऐलान नहीं किया गया है. यानी अगर आपको भी यह मैसेज मिलता है, तो इसे सच समझने की गलती न करें। 

कैसे होती है इस स्कैम में ठगी?
इस तरह के स्कैम में ठग लोगों को पैसे मिलने का लालच देते हैं. इसके बाद वॉट्सऐप पर एक लिंक भेजते हैं. जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं, आपके सामने एक वेबसाइट खुल सकती है. यहां आपसे नाम, मोबाइल नंबर और बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जा सकती है। 

कई बार ठग OTP और UPI PIN भी मांगते हैं. अगर आपने ये जानकारी दे दी, तो आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकल सकते हैं. इसलिए ₹8,000 पाने के चक्कर में अपनी मेहनत की कमाई खतरे में न डालें। 

इस स्कैम से कैसे बचें?
अगर आपके WhatsApp पर भी ₹8,000 बोनस वाला मैसेज आता है, तो उस पर दिए गए लिंक पर क्लिक न करें. किसी को भी अपना OTP, UPI PIN या बैंक की जानकारी न दें. सरकारी योजनाओं की जानकारी हमेशा सरकारी वेबसाइट पर ही चेक करें। 

अगर आपके साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत करें. इसके अलावा cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसलिए दिवाली पर मिलने वाले ₹8,000 के बोनस के लालच में न आएं. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है। 

2