पंजाब के बटाला में पुलिस चौकी के बाहर धमाके की गूंज, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

बटाला. पंजाब के सरहदी जिले गुरदासपुर के बटाला में अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी के बाहर शनिवार देर रात हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका चौकी के गेट के पास हुआ। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इस पूरे मामले में बटाला पुलिस ने अब तक चुप्पी साध रखी है। मिली जानकारी के अनुसार धमाके के बाद पुलिस ने चौकी की बाहरी दीवार को रातोंरात वॉल पुट्टी से भर दिया गया। इससे स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बटाला.

पंजाब के सरहदी जिले गुरदासपुर के बटाला में अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी के बाहर शनिवार देर रात हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका चौकी के गेट के पास हुआ। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

इस पूरे मामले में बटाला पुलिस ने अब तक चुप्पी साध रखी है। मिली जानकारी के अनुसार धमाके के बाद पुलिस ने चौकी की बाहरी दीवार को रातोंरात वॉल पुट्टी से भर दिया गया। इससे स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

वायरल पोस्ट में आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
उधर, इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि दैनिक जागरण इस पोस्ट की पुश्टि नहीं करता है, लेकिन पोस्ट में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी के बाहर बम धमाका करने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। इस पोस्ट की पुलिस की ओर से भी कोई पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने न तो वायरल पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही इसकी सत्यता को स्वीकार किया है।

पढ़ें क्या लिखा है पोस्ट में
बब्बर खालसा इंटरनेशनल की इस पोस्ट में लिखा गया है- "वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। आज तारीख 01/08/2026 रात अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी बटाला में जो ग्रेनेड हमला किया गया है, उसकी जिम्मेदारी हम बब्बर खालसा इंटरनेशनल की तरफ से लेते हैं। तुमने सरकार के चमचों ने बहुत बेकसूर माताओं के बेटे उठा-उठाकर अपनी तरक्की के लिए झूठे मुकाबले बना लिए, पर अब और कोई बेकसूर जान नहीं देने देंगे। अगर यह सब कुछ बंद न किया गया तो आगे से ग्रेनेड की जगह रॉकेट लॉन्चर और आईईडी चलेगा।" 

चौकी की दीवार ने खड़े किए सवाल
जानकारी के अनुसार धमाके का पता चलते ही बटाला पुलिस के आला अधिकारी अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पहुंच गए। इसके बाद चौकी की बाहरी दीवार, जहां धमाके के निशान बताए जा रहे हैं, उसे वॉल पुट्टी लगाकर ढक दिया गया। इसके बावजूद पुलिस की ओर से पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की जा रही है। वहीं, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को लेकर भी पुलिस ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है।

2