EPFO की WhatsApp सर्विस शुरू होते ही आई परेशानी, OTP नहीं मिलने से यूजर्स परेशान

एम्प्लाइज प्रोविडेंट फण्ड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने एम्प्लाइज के लिए WhatsApp पर नई सर्विस शुरू की है. इसकी मदद से अब एंप्लॉय घर बैठे अपने PF बैलेंस, पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी ले सकते हैं. लेकिन इस सर्विस के शुरू होने के बाद ही कुछ यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया है. किसी को OTP नहीं मिल रहा है, तो किसी के वॉट्सऐप पर सर्विस ठीक से काम नहीं कर रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में. 1 नवंबर 2026 को ईपीएफओ के

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 2, 2026

एम्प्लाइज प्रोविडेंट फण्ड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने एम्प्लाइज के लिए WhatsApp पर नई सर्विस शुरू की है. इसकी मदद से अब एंप्लॉय घर बैठे अपने PF बैलेंस, पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी ले सकते हैं.

लेकिन इस सर्विस के शुरू होने के बाद ही कुछ यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया है. किसी को OTP नहीं मिल रहा है, तो किसी के वॉट्सऐप पर सर्विस ठीक से काम नहीं कर रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

1 नवंबर 2026 को ईपीएफओ के 74वें स्थापना दिवस के मौके पर इस नई वॉट्सऐप सर्विस को लॉन्च किया था. इसका मकसद एम्प्लाइज को PF से जुड़ी जानकारी आसानी से देना है. अब लोगों को छोटी-छोटी जानकारी के लिए EPFO की वेबसाइट या ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. वे वॉट्सऐप के जरिए ही अपने PF अकाउंट की जानकारी हासिल कर सकेंगे.

X पर यूजर्स ने बताई अपनी परेशानी
नई सर्विस को लेकर कुछ यूजर्स ने X पर शिकायत की है. यूजर्स के मुताबिक, वॉट्सऐप पर सर्विस इस्तेमाल करते समय OTP नहीं मिल रहा है. वहीं, कुछ लोगों को PF बैलेंस और पासबुक चेक करने के दौरान एरर दिखाई दे रहा है. कुछ यूजर्स ने बताया कि सर्विस का ऑप्शन चुनने के बाद भी उन्हें जानकारी नहीं मिल पा रही है.

अभी यह साफ नहीं है कि यह परेशानी सभी यूजर्स को हो रही है या कुछ लोगों को ही इसका सामना करना पड़ रहा है. नई सर्विस होने की वजह से शुरुआती दिनों में तकनीकी दिक्कत हो सकती है. ऐसे में अगर आपको भी वॉट्सऐप पर PF की जानकारी नहीं मिल रही है, तो कुछ समय बाद दोबारा कोशिश कर सकते हैं.

2020 में शुरू हुई थी WhatsApp हेल्पलाइन
EPFO की वॉट्सऐप सर्विस पहली बार शुरू नहीं हुई है. इसकी शुरुआत कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में हुई थी. उस समय ईपीएफओ ने एम्प्लाइज की शिकायतों और सवालों का जवाब देने के लिए वॉट्सऐप हेल्पलाइन शुरू की थी.

मई 2020 में इसकी शुरुआत कुछ रीजनल ऑफिस से हुई और 13 अक्टूबर 2020 तक इसे देश के सभी 138 रीजनल ऑफिस में शुरू कर दिया गया था. उस समय इसका इस्तेमाल शिकायत और सवालों के जवाब देने के लिए होता था. अब नई सर्विस में PF बैलेंस और पासबुक जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं.

2