जालंधर में Punjab Youth Run का जोश, हजारों लोगों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; सिसोदिया भी पहुंचे

जालंंधर  पंजाब सरकार की ओर से युद्ध नशे के विरूद्ध मुहिम के तहत पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन किया गया। रन में शहर के विभिन्न वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेते हुए नशे के खिलाफ आवाज उठाई। दौड़ शिवानी पार्क से शुरु होते हुए गुरु अमरदास चौंक, गुरु नानक मिशन चौक, स्काई लार्क चौक, संविधान चौंक से होती हुई वापिस शिवानी पार्क पहुंची। दौड़ में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक वर्ग के लोगों में उत्साह देखा जा सकता था। दौड़ में हिस्सा लेने वाले लोगों को पदकों से नवाजा गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह, नगद राशि व पदकों से

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंंधर
 पंजाब सरकार की ओर से युद्ध नशे के विरूद्ध मुहिम के तहत पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन किया गया। रन में शहर के विभिन्न वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेते हुए नशे के खिलाफ आवाज उठाई।

दौड़ शिवानी पार्क से शुरु होते हुए गुरु अमरदास चौंक, गुरु नानक मिशन चौक, स्काई लार्क चौक, संविधान चौंक से होती हुई वापिस शिवानी पार्क पहुंची। दौड़ में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक वर्ग के लोगों में उत्साह देखा जा सकता था।

दौड़ में हिस्सा लेने वाले लोगों को पदकों से नवाजा गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह, नगद राशि व पदकों से सम्मानित किया। पंजाब यूथ रन में मुख्यातिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसौदिया, सेंट्रल हल्के के इंचार्ज नितिन कोहली, मेयर व नार्थ हल्का इंचार्ज वनीत धीर, जालंधर कैंट इंचार्ज राजविंदर कौर थियारा, काकू आहलुवालिया ने कहा कि पंजाब यूथ रन में बच्चों से लेकर बुढ़ों तक में उत्साह देखा गया।

उन्होंने कहा कि नशे की दलदल में फंसकर युवा खत्म हो रहा है। घर परिवार तबाह हो रहे है। पंजाब से नशा खत्म करना समय की जरूरत है। नशे से दूर रहकर युवाओं को खेलों की तरफ जोड़ना है। खेड़ा वतव पंजाब दीया चार सीजन शुरु होने जा रहा है। इन खेलों में हर वर्ग के लोग हिस्सा लेते है।

2