आपसी सौहार्द पर जोर: बिलासपुर चौकी में शांति समिति की अहम बैठक संपन्न

पुलिस चौकी बिलासपुर में प्रभारी सत्यदेव यादव के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।  बैठक के माध्यम से होलिका दहन के लिए हरे-भरे पेड़ नहीं काटने,जबरन चंदा वसूली नहीं करने,बिजली के खंबो के नीचे,पेट्रोल पंपों के आसपास, रिहायशी मकानों के आसपास तथा सड़क के आसपास होली नहीं जलाने की अपील की गई। साउंड बॉक्स का उपयोग मंद ध्वनि से अनुविभागीय दंडाधिकारी की अनुमति के उपरांत किया जाएगा। डीजे लाउडस्पीकर पर पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। होलिका दहन के बाद बचे मलबे की सफाई ग्राम पंचायत के द्वारा कराई जाएगी। शांति समिति के सदस्यों ने नगर वासियों से यह भी अपील

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पुलिस चौकी

बिलासपुर में प्रभारी सत्यदेव यादव के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। 

बैठक के माध्यम से होलिका दहन के लिए हरे-भरे पेड़ नहीं काटने,जबरन चंदा वसूली नहीं करने,बिजली के खंबो के नीचे,पेट्रोल पंपों के आसपास, रिहायशी मकानों के आसपास तथा सड़क के आसपास होली नहीं जलाने की अपील की गई। साउंड बॉक्स का उपयोग मंद ध्वनि से अनुविभागीय दंडाधिकारी की अनुमति के उपरांत किया जाएगा। डीजे लाउडस्पीकर पर पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। होलिका दहन के बाद बचे मलबे की सफाई ग्राम पंचायत के द्वारा कराई जाएगी। शांति समिति के सदस्यों ने नगर वासियों से यह भी अपील की है कि सभी लोग मिलजुल कर होली का त्योहार मनाए रासायनिक रंगों का उपयोग नहीं करें बल्कि प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें बच्चों द्वारा रंग डालने पर विवाद की स्थिति पैदा नहीं करें।

बैठक में पुलिस चौकी बिलासपुर के प्रभारी सत्यदेव यादव ग्राम पंचायत बिलासपुर के सरपंच ज्ञानचंद सोनी ग्राम पंचायत बसाढ़ी सरपंच पति रामपाल सिंह,विजय सोनी,ललन सेन,अनिल मिश्रा,अशोक सिंह रविकांत गौतम, राजा द्विवेदी मीडिया से नारायण त्रिपाठी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

2