टीवी शोज में मचेगा बवाल, अनुपमा ने बेची अनुज की आखिरी निशानी, तुलसी के सामने होगी मिहिर की दूसरी शादी

टेलीविजन की दुनिया काफी बड़ी है, लेकिन सीमित है. दुनिया इधर से ऊधर हो जाएगी, लेकिन इसके दशर्क कहीं नहीं जाएंगे. सास-बहू शो के दर्शकों को आने वाले हर एपिसोड में दिलचस्पी होती है. हमें पता है कि इस हफ्ते भी आप शोज में आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न के लिए बेताब बैठे होंगे. अनुपमा ने बेची अनुज की निशानी अनुपमा के आंसू कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अनुपमा ने परिवार के लिए अनुज की आखिरी निशानी गोल्ड चेन बेच की है. पर परिवार की खुशी के लिए उसे इसका मलाल नहीं है. वहीं अनुपमा कोई फैसला

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

टेलीविजन की दुनिया काफी बड़ी है, लेकिन सीमित है. दुनिया इधर से ऊधर हो जाएगी, लेकिन इसके दशर्क कहीं नहीं जाएंगे. सास-बहू शो के दर्शकों को आने वाले हर एपिसोड में दिलचस्पी होती है. हमें पता है कि इस हफ्ते भी आप शोज में आने वाले ट्विस्ट एंड टर्न के लिए बेताब बैठे होंगे.

अनुपमा ने बेची अनुज की निशानी
अनुपमा के आंसू कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अनुपमा ने परिवार के लिए अनुज की आखिरी निशानी गोल्ड चेन बेच की है. पर परिवार की खुशी के लिए उसे इसका मलाल नहीं है. वहीं अनुपमा कोई फैसला लेने जा रही है, जो उसके रिश्तों पर भारी पड़ सकता है. इतना ही नहीं, प्रेम और राही की जिंदगी में भी बड़ा तूफान आने वाला है.

मिहिर-नोइना की होगी शादी
तुलसी भारी मन ने मिहिर और नोइना की शादी के लिए राजी हो चुकी है. नोइना अपनी जिंदगी के आखिरी दिन गिन रही है. उसकी ख्वाहिश है कि वो मरने से पहले मिहिर की दुल्हन बने. तुलसी पति की दूसरी शादी देखकर टूटेगी, बिखरेगी, लेकिन खुद को मजबूर पाएगी. मिहिर की शादी से शांति निकेतन की शांति भंग होने वाली है. दूसरी ओर ऑफिस वालों को अंगद और वृंदा के रिश्ते पर भी शक होने वाला है.

नागिन से भिड़ेगा ड्रैगन
नागिन 7 में नागरानी यानी अहाना और ड्रैगन यानी यमन के बीच जबरदस्त टकराव होगा. अहाना डमरू बजाएगी, क्योंकि ये वो एकमात्र आवाज है जो ड्रैगन को उसके असली रूप में ला सकती है. ठीक वैसे ही जैसे नागिन बीन की धुन का विरोध नहीं कर पाती, वैसे ही ड्रैगन की कमजोरी है डमरू. वो चाहती है कि सबको उसका खतरनाक रूप दिखे, ताकि उसे पिंकी की जिंदगी से दूर किया जा सके.

राज से उठेगा पर्दा
ये रिश्ता क्या कहलाता का अपकमिंग शो काफी दिलचस्प होने वाला है. आने वाले एपिसोड में अभिरा के छिपे हुए सबड़े राज का पर्दाफाश होने वाला है. अरमान, अभिरा को उसकी और मुक्ति की तस्वीर दिखाता है, जिससे वो दंग रह जाती है. यही नहीं, अब अभिरा सबके सामने ये भी साबित कर देगी कि मेहर ने ही वाणी की हत्या की थी.

Leave a Comment

2