Diwali 2026: दिवाली-छठ पर रेलवे की सख्ती, प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री पर लगी रोक

जयपुर दीपावली और छठ पूजा सहित त्योहारी सीज़न के दौरान रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली संभावित यात्रीभार के मद्देनज़र उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने खासतौर पर जयपुर और जयपुर के ही गांधीनगर रेलवे स्टेशनों पर  आज 4 नवंबर से अगले 17 दिन तक के लिए प्लेटफॉर्म टिकट जारी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। ऐसे में 20 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट नहीं दिए जाएंगे। इस अवधि के दौरान बगैर टिकट प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने पर रेलवे नियमानुसार चालान व सख्त कार्रवाई हो सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने इस

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जयपुर
दीपावली और छठ पूजा सहित त्योहारी सीज़न के दौरान रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली संभावित यात्रीभार के मद्देनज़र उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने खासतौर पर जयपुर और जयपुर के ही गांधीनगर रेलवे स्टेशनों पर  आज 4 नवंबर से अगले 17 दिन तक के लिए प्लेटफॉर्म टिकट जारी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। ऐसे में 20 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट नहीं दिए जाएंगे। इस अवधि के दौरान बगैर टिकट प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने पर रेलवे नियमानुसार चालान व सख्त कार्रवाई हो सकती है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने इस आदेश के साथ साफ़ किया है कि प्लेटफॉर्म टिकट पर ये अस्थायी प्रतिबंध दीपावली और छठ पूजा के पावन त्यौहारों पर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है। ये प्रतिबंध लगातार 17 दिनों तक प्रभावी रहेगा।

कब से कब तक लागू रहेगा प्लेटफॉर्म टिकट पर प्रतिबंध?
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार:

प्रतिबंध की अवधि: 4 नवम्बर 2026 से 20 नवम्बर 2026 तक (कुल 17 दिन)।

प्रभावित रेलवे स्टेशन: 1. जयपुर जंक्शन, 2. गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन

इस अवधि के दौरान इन दोनों स्टेशनों के टिकट काउंटरों और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (ATVM) से आमजन के लिए प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं किए जाएंगे

रेलवे ने क्यों लिया यह सख्त फैसला?
दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पूजा के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में जाने वाले रेल यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होती है। इस निर्णय के पीछे मुख्य उद्देश्य हैं:

अनावश्यक भीड़ पर नियंत्रण: स्टेशनों के प्लेटफॉर्म और वेटिंग एरिया में गैर-यात्रियों (छोड़ने या लेने आने वाले परिजनों) की अनावश्यक भीड़ को रोकना।

सुगम आवागमन: कन्फर्म रेल टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और स्टेशन परिसर में चलने-फिरने के लिए सुलभ व बाधारहित रास्ता देना।

सुरक्षा और दुर्घटना से बचाव: त्यौहारों के पिक-डेज में प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसी स्थिति या किसी भी संभावित अनहोनी को रोकना और यात्रियों की सुरक्षा चाक-चौबंद रखना

रेलवे प्रशासन की आमजन और यात्रियों से अपील
उत्तर पश्चिम रेलवे का जयपुर मंडल त्यौहारों के इस सीजन में यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा अनुभव देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि:
4 नवंबर से 20 नवंबर के बीच अपने परिजनों, दोस्तों या परिचितों को स्टेशन छोड़ने या रिसीव करने आते समय अनावश्यक रूप से प्लेटफॉर्म के भीतर प्रवेश न करें।

स्टेशन परिसर में केवल वैध रेल टिकट वाले यात्रियों को ही प्राथमिकता से जाने दें।

रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों (RPF/GRP) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करें ताकि सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित बनी रहे।

2