अनूपपुर के डायल-112 हीरोज: त्वरित राहत से बचीं जिंदगियाँ

भोपाल डायल-112 आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित राहत कार्य का विश्वसनीय माध्यम है। अनूपपुर जिले में यात्री बस के पलटने की घटना में डायल-112 जवानों ने तत्परता, साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। दिनांक 26 फरवरीको अनूपपुरजिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चचाई रोड पर एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने की सूचनाडायल-112 राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूमभोपालको प्राप्त हुई। सूचना में लगभग 15 यात्रियों के घायल होने की जानकारी दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल

डायल-112 आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित राहत कार्य का विश्वसनीय माध्यम है। अनूपपुर जिले में यात्री बस के पलटने की घटना में डायल-112 जवानों ने तत्परता, साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

दिनांक 26 फरवरीको अनूपपुरजिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चचाई रोड पर एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने की सूचनाडायल-112 राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूमभोपालको प्राप्त हुई। सूचना में लगभग 15 यात्रियों के घायल होने की जानकारी दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात दो डायल-112 एफआरव्ही वाहनों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

घटनास्थल पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफआरक्षक  प्रकाश, आरक्षक  राहुल तिवारी, पायलट  लवकुशएवंपायलट  रामकृष्ण प्यासीने पाया कि यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिससे कई यात्री घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

जवानों द्वारा त्वरित समन्वय स्थापित करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन तथा चिकित्सा वाहन की सहायता सेशासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुरपहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही के कारण घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।डायल-112 हीरोज द्वारा प्रदर्शित यह समर्पण और संवेदनशीलता पुलिस के प्रति जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करती है।

 

Leave a Comment

2