Dhurandhar 2 Advance Booking:’धुरंधर 2′ की छप्पर फाड़ कमाई; महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग, 18 मार्च को होगा धमाका

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही सुनामी ला दी है। फिल्म के 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शो के लिए अब तक 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं

Dhurandhar 2 Advance Booking

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Dhurandhar 2 Advance Booking: द रिवेंज के ट्रेलर लॉन्च और प्रचार के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है। मेकर्स ने 19 मार्च को फिल्म की रिलीज़ तय की है, जबकि 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो रखा गया है। एडवांस बुकिंग के ज़बरदस्त आंकड़े इस बात का संकेत दे रहे हैं कि फिल्म रिलीज़ से पहले ही रिकॉर्ड कमाई कर चुकी है।

Fitness Industry में मातम! अचानक निधन से टूटे फैंस और परिवार

पेड प्रीव्यू शो में कमाई का रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Advance Booking
धुरंधर 2′ की छप्पर फाड़ कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 ने घरेलू मार्केट में पेड प्रीव्यू शो के लिए सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग से लगभग 15.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। ब्लॉक्ड सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा 21.2 करोड़ रुपये तक पहुँच जाता है।

हिंदी वर्जन (2D) में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई है। 7,657 शो में 2,62,203 टिकटों से 15.28 करोड़ रुपये की कमाई हुई। हिंदी डॉल्बी सिनेमाई फॉर्मेट ने 146 टिकटों से 1.14 लाख रुपये कमाए। अन्य भाषाओं में तमिल (2D) ने 11,223 टिकटों से 16.28 लाख, तेलुगु (2D) ने 6,008 टिकटों से 14.39 लाख, मलयालम (2D) ने 646 टिकटों से 1.58 लाख और कन्नड़ (2D) ने 386 टिकटों से 1.61 लाख रुपये कमाए। विश्लेषकों के अनुसार, पेड प्रीव्यू शो से धुरंधर 2 की कुल कमाई 35 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

राज्य-वार एडवांस बुकिंग

एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र सबसे आगे है, जहां 1,481 शो में 4.22 करोड़ रुपये (ब्लॉक्ड सीटों सहित 5.37 करोड़) कमाए गए। दिल्ली में 1,077 शो से 3.3 करोड़ रुपये (ब्लॉक्ड सीटों सहित 4.05 करोड़) की कमाई हुई। कर्नाटक ने 515 शो में 32% ऑक्यूपेंसी के साथ 2.77 करोड़ रुपये (ब्लॉक्ड सीटों सहित 3.24 करोड़) कमाए।

दक्षिणी राज्यों में तेलंगाना ने 30% ऑक्यूपेंसी से 79.99 लाख (ब्लॉक्ड सीटों सहित 1.56 करोड़) कमाए। तमिलनाडु ने 29% ऑक्यूपेंसी के साथ 63.28 लाख (ब्लॉक्ड सीटों सहित 1.19 करोड़) कमाए। अन्य राज्यों जैसे गुजरात, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, केरल और मध्य प्रदेश में भी लगातार एडवांस बुकिंग हो रही है।

ग्लोबल प्रीमियर की धमाकेदार कमाई

धुरंधर 2 ने अमेरिका में 557 जगहों पर 38,545 टिकट बेचकर लगभग $618,911 (करीब 5.15 करोड़ रुपये) की कमाई की है। इंडिया और अमेरिका की कुल प्रीमियर टिकट सेल्स 2.57 लाख टिकट्स पार कर चुकी है।

रिलीज से पहले तोड़े जाएंगे रिकॉर्ड

फिल्म की रिलीज़ में अभी एक हफ़्ता बाकी है, और ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि धुरंधर 2 प्रीमियर दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। आदित्य धर द्वारा डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2 ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह और हाई-ऑक्यूपेंसी दिखाकर साबित कर दिया है कि यह साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक बनने जा रही है। पेड प्रीव्यू और राज्य-वार बुकिंग के आंकड़े रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल की तैयारी का संकेत देते हैं।

Sunday Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बनाए नए रिकॉर्ड, अन्य फिल्में पड़ी सुस्त, जानें हाल

2