UP News: देवीपाटन मंडल में विकास का बड़ा तोहफा, 43 सड़कों और 12 पुलों को मिली मंजूरी

देवीपाटन मंडल में विकास को रफ्तार देने के लिए योगी सरकार ने 43 सड़कों और 12 लघु पुल-बॉक्स कलवर्ट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। गोंडा, बलरामपुर और बहराइच समेत मंडल के जिलों में करोड़ों रुपये खर्च होंगे। सड़क और पुल निर्माण से ग्रामीण कनेक्टिविटी बेहतर होगी और किसानों को मंडियों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP News: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देवीपाटन मंडल के विकास को लेकर बड़ा कदम उठाया है। गोंडा, बलरामपुर और बहराइच समेत मंडल के चारों जिलों में लोक निर्माण विभाग की कई विकास योजनाओं को शासन से वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत देवीपाटन मंडल की 43 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। साथ ही 12 लघु पुल और बॉक्स कलवर्ट भी बनाए जाएंगे। सरकार के इस फैसले से ग्रामीण इलाकों में आवागमन बेहतर होने के साथ स्थानीय कारोबार और कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

43 सड़कों का होगा कायाकल्प

UP News

बताते चले कि, शासन से बजट जारी होने के बाद मंडल में 10.10 किलोमीटर लंबी 13 सड़कों के पुनर्निर्माण पर करीब 5.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों के निर्माण से गांवों को मुख्य मार्गों और बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से गोंडा की 30 सड़कों को मिलेगी नई पहचान

UP News
गोंडा-बहराइच-बलरामपुर में बदलेगी तस्वीर

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, गोंडा जिले में 30 ग्रामीण सड़कों के कायाकल्प का रास्ता भी साफ हो गया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इन सड़कों के निर्माण के लिए करीब 57.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। अब शासन ने पहली किस्त के तौर पर 19.47 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग का लक्ष्य है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ सड़क निर्माण का काम शुरू कराया जाए।

गोंडा की छह विधानसभा सीटों में सड़क निर्माण की तैयारी

गोंडा जिले में प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बांटा गया है। सदर, मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्रों में छह-छह सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि कटरा, तरबगंज और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्रों में चार-चार सड़कें बनाई जाएंगी। इन ग्रामीण सड़कों के बेहतर होने से गांवों से बाजार, स्कूल, अस्पताल और मंडियों तक पहुंच आसान होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

10 संपर्क मार्गों का भी होगा कायाकल्प

देवीपाटन मंडल में 10 अन्य संपर्क मार्गों के पुनर्निर्माण को भी मंजूरी मिली है। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में दुल्लापुर-डीहा मार्ग पर करीब 342.09 लाख रुपये और तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर-चंदाकोट मार्ग पर 317.04 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं मनकापुर क्षेत्र में गोपालपुर-छुटकापुरवा से कुलीबनकट संपर्क मार्ग के 1.10 किलोमीटर हिस्से का निर्माण 67.67 लाख रुपये की लागत से होगा। सोठिया से सुमेरपुर संपर्क मार्ग पर 25.19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

बलरामपुर, उतरौला और तुलसीपुर में भी सड़कें होंगी मजबूत

UP News

करनैलगंज क्षेत्र के सहजौरा मंगुरा से डोमाकल्पी शुक्लापुरवा संपर्क मार्ग का भी कायाकल्प किया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 25.29 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा उतरौला, बलरामपुर, तुलसीपुर और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्रों में भी कई संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने की योजना है। हुसैनाबाद रामदीन इंटर कॉलेज से मधुपुर, मुड़ाडीह से गुजरपुरवा और तुलसीपुर-जरवा से लोकी खुर्द तक के मार्ग भी प्रस्तावित कार्यों में शामिल हैं।

सड़क निर्माण से किसानों को मंडियों तक पहुंचने में मिलेगी सहूलियत

नई और बेहतर सड़कों का सीधा फायदा ग्रामीण आबादी और किसानों को मिलने की उम्मीद है। सड़कें दुरुस्त होने के बाद किसान फल, सब्जी और अनाज जैसी कृषि उपज को स्थानीय बाजारों और मंडियों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। इससे परिवहन का समय और परेशानी कम हो सकती है। बभनजोत समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क संपर्क मजबूत करने की योजना है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद इन इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

देवीपाटन मंडल में 12 लघु पुल और बॉक्स कलवर्ट को मंजूरी

सड़कों के साथ-साथ देवीपाटन मंडल में 12 लघु पुल और बॉक्स कलवर्ट निर्माण को भी शासन की मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत करीब 23.88 करोड़ रुपये है। चालू वित्तीय वर्ष में इसके लिए 4.77 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इन पुलों और कलवर्ट के निर्माण से बारिश के दौरान नालों और नदियों के कारण प्रभावित होने वाले ग्रामीण संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

गोंडा को मिले सबसे ज्यादा पांच पुल

मंजूर की गई पुल परियोजनाओं में गोंडा जिले को सबसे ज्यादा पांच पुल मिले हैं। इन पर करीब 10.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मरचौर-गजसिंह और अल्लीपुर गोकुला में सोतिया नाले, चयपुरवा मार्ग पर टेढ़ी नदी, तुरकोली-धुसवा में नकहा और खड़ौवा में नरवा नाले पर पुल बनाए जाने की योजना है। वहीं बहराइच में तीन और बलरामपुर में चार कलवर्ट निर्माण को मंजूरी दी गई है।

सड़क-पुल परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर

बहराइच में तीन पुलों के निर्माण पर करीब 10.27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि बलरामपुर में चार कलवर्ट के लिए करीब 4.71 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। सड़क और पुलों की इन परियोजनाओं से देवीपाटन मंडल के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। अब शासन से बजट जारी होने के बाद विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की तैयारी में जुट गया है।

2