Delhi Gangrape Case: 16 साल की छात्रा से स्लीपर बस में कथित गैंगरेप, दिल्ली पुलिस ने दो को पकड़ा

दिल्ली में स्लीपर बस से जुड़ा नाबालिग से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि छात्रा को रास्ते में बस में बैठाया गया और बाद में उसके साथ अपराध हुआ। पुलिस ने बस जब्त कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

16 साल की छात्रा से स्लीपर बस में कथित गैंगरेप

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 31, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Delhi Gangrape Case: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से नाबालिग लड़की के साथ कथित गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 16 वर्षीय छात्रा को स्लीपर बस में बैठाने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बताई जा रही बस को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप के रूप में हुई है। पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है और 11वीं कक्षा की छात्रा है।

Lucknow Murder: हिंदू युवा वाहिनी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, एक दिन बाद

घर से निकलकर नोएडा जा रही थी छात्रा

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, छात्रा किसी बात से नाराज होकर परिवार को बिना बताए घर से निकल गई थी। उसका इरादा नोएडा में रहने वाले अपने रिश्तेदार के पास जाने का था। रात के समय भारी बारिश और कम रोशनी के कारण वह रास्ते में परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजर रही थी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया।

आरोप है कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 की तरफ जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया। इसके बाद बस आगे बढ़ी और कुछ समय बाद छात्रा ने पुलिस को दिए अपने बयान में दोनों आरोपियों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

विरोध करने पर धमकी देने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, बस में बैठने के बाद कंडक्टर ने उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। आरोप है कि बाद में ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी। घटना के बाद दोनों आरोपी उसे देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के नजदीक रिंग रोड पर उतारकर वहां से चले गए। इसके बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाकर कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी।

बस पार्किंग से पकड़े गए दोनों आरोपी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को तिमारपुर स्थित एक बस पार्किंग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कथित वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया है। बस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि घटनाक्रम से जुड़े उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा सके।

परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर

जांच में पुलिस को पता चला है कि बस पहले से खाली थी। पुलिस के अनुसार, बस में खराबी आने के बाद उसे सूरजपुर की एक वर्कशॉप में मरम्मत के लिए ले जाया गया था। मरम्मत के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को तिमारपुर की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान परी चौक के पास छात्रा ने बस को रोकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक, परी चौक से कश्मीरी गेट तक बस ने करीब 47 किलोमीटर का सफर तय किया।

स्लीपर बस में पर्दे लगे होने के कारण बाहर से अंदर की गतिविधियां आसानी से दिखाई नहीं देती थीं। पुलिस अब घटनास्थल, बस, CCTV फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Divya Mishra Death: मानस की कॉल डिटेल ने खोला बड़ा राज, पुलिस के