दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट से दी खुशखबरी

दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट देकर दी खुशखबरी दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट से दी खुशखबरी दीपिका पादुकोण की दूसरी गर्भवस्था, बेटी दुआ ने प्यार से प्रेग्नेंसी किट पकड़ाकर दी खुशखबरी मुंबई  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने ये खुशी रविवार को शेयर की है। उन्होंने बताया कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और उनकी बेटी दुआ को भाई या बहन मिलने वाला है। दीपिका और रणवीर के फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाइयां भेज रहे हैं।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 19, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट देकर दी खुशखबरी

दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट से दी खुशखबरी

दीपिका पादुकोण की दूसरी गर्भवस्था, बेटी दुआ ने प्यार से प्रेग्नेंसी किट पकड़ाकर दी खुशखबरी

मुंबई 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने ये खुशी रविवार को शेयर की है। उन्होंने बताया कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और उनकी बेटी दुआ को भाई या बहन मिलने वाला है। दीपिका और रणवीर के फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाइयां भेज रहे हैं। दीपिका और रणवीर को लेकर काफी पहले से खबरें थीं कि दोनों इवेंट में एक साथ दिखाई क्यों नहीं दे रहे हैं, अब फैंस को पता चला है कि आखिर क्यों दीपिका नहीं दिख रही थीं। बता दें कि दीपिका पादुकोण पहले बच्चे को जन्म देने के डेढ़ साल बाद फिर प्रेग्नेंट हैं।

19 अप्रैल की सुबह फैंस के लिए एक बड़े सरप्राइज के साथ शुरू हुई, जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने घोषणा की कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह प्रेगनेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए है और टेस्ट का पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रही है।

फैंस ने लगाई बधाई की झड़ी
फैंस और इंडस्ट्री जगत के साथियों से बधाई भरे मैसेजेस की बाढ़ आने के साथ ही, यह घोषणा बॉलीवुड में सबसे चर्चित पलों में से एक बन गई है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में दीपिका को बधाई दी और बताया कि उन्हें बेटा ही होगा। हालांकि, फैंस खुशी में ये बात कह रहे हैं।

रणवीर और दीपिका की बेटी दुआ
जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। इस कपल ने अक्टूबर 2025 में दिवाली के मौके पर अपनी बेटी की लाल पारंपरिक ड्रेस पहने हुए तस्वीरें शेयर कीं।

दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म
वर्कफ्रंट पर बात करें तो, दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म 'किंग' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, वह आगामी तेलुगू फिल्म में एटली के निर्देशन में अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगी।

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'
वहीं, रणवीर सिंह फिलहाल 'धुरंधर 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। वो कई सारी फिल्मों का हिस्सा भी बन सकते हैं। आदित्य धर की एक और फिल्म में वो दिखाई दे सकते हैं।

 

Leave a Comment

2