प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार: खरगोन में 8 हजार की रिश्वत लेते सरपंच पति पकड़ा गया

खरगोन भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने सोमवार को ग्राम पंचायत भोमवाड़ा सरपंच के पति को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पंचायत सचिव की भूमिका भी सामने आई है, जिसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भोगवाड़ा निवासी आवेदिका कविता यादव ने शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि की अगली किश्त जारी करने के लिए पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह पंवार और सरपंच पति चिंताराम भोमारे द्वारा 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। आवेदिका

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

खरगोन

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने सोमवार को ग्राम पंचायत भोमवाड़ा सरपंच के पति को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पंचायत सचिव की भूमिका भी सामने आई है, जिसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

लोकायुक्त अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भोगवाड़ा निवासी आवेदिका कविता यादव ने शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि की अगली किश्त जारी करने के लिए पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह पंवार और सरपंच पति चिंताराम भोमारे द्वारा 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

आवेदिका को योजना के तहत कुल 1.25 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, जिसमें से दो किश्तें 25 हजार और 40 हजार रुपये पहले ही मिल चुकी थी। शेष तीसरी और चौथी किश्त की राशि 65 हजार रुपये जारी करने के एवज में आरोपियों ने रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रैप दल का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान सचिव की मौजूदगी में सरपंच पति चिंताराम भोमारे को आवेदिका से 8 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। सचिव जितेंद्र सिंह पंवार को भी आरोपी बनाया गया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 तथा बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस ट्रैप कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक आनंद चौहान सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो तत्काल इसकी शिकायत करें, ताकि ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

2