GLADA में जन्माष्टमी मेले की बोली पर विवाद, प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल

लुधियाना. लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान मिल के सामने गलाडा ग्राउंड में लगने वाले जन्माष्टमी मेले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां 16 अगस्त से 16 सितंबर तक मेला लगने वाला है जिसकी बोली में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि फर्जीवाड़ा करते हुए चहेतों को लाभ देने के लिए अधिकारियों द्वारा बोली का नोटिस सिर्फ 2 दिन पहले जारी किया गया है। इसके साथ ही नोटिस में बैंक ड्राफ्ट राशि 30 लाख रुपये लिखी गई है जबकि ये 3 लाख रुपये होनी चाहिए। आरोप हैं कि ऐसा इसलिए किया गया है

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लुधियाना.

लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान मिल के सामने गलाडा ग्राउंड में लगने वाले जन्माष्टमी मेले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां 16 अगस्त से 16 सितंबर तक मेला लगने वाला है जिसकी बोली में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

आरोप है कि फर्जीवाड़ा करते हुए चहेतों को लाभ देने के लिए अधिकारियों द्वारा बोली का नोटिस सिर्फ 2 दिन पहले जारी किया गया है। इसके साथ ही नोटिस में बैंक ड्राफ्ट राशि 30 लाख रुपये लिखी गई है जबकि ये 3 लाख रुपये होनी चाहिए। आरोप हैं कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि लोग बोली से पीछे हट जाएं और चहेते ठेकेदार फायदा उठा सकें। खबर मिली है कि जब इस संबंध में शुक्रवार को बोली लगनी शुरू हुई तो सिर्फ 3 ठेकेदार वहां पहुंचे थे।

इस संबंध में जब अन्य ठेकेदारों को जानकारी मिली है मौके पर खूब हंगामा हुआ। इस मामले में हुए विवाद के बाद बोली प्रक्रिया रद्द की गई। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अब मंगलवार को फिर से बोली प्रक्रिया की जाएगी।

2