कटनी जमीन घोटाले पर CM मोहन यादव सख्त, CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड

कटनी. जमीन की खरीदी में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र को लेकर कुठला थाना में सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज होने के बाद सीएसपी के कार्यालय को भी सील कर दिया गया है। वहीं मामले को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने संज्ञान में लेते हुए मुख्य सचिव को सीएसपी को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने को कहा है। पुलिस ने सीएसपी कार्यालय को किया सील मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस की टीम ने सीएसपी कार्यालय पहुंचकर उनके कार्यालय और स्टाफ कक्ष को सील

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 21, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

कटनी.

जमीन की खरीदी में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र को लेकर कुठला थाना में सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज होने के बाद सीएसपी के कार्यालय को भी सील कर दिया गया है। वहीं मामले को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने संज्ञान में लेते हुए मुख्य सचिव को सीएसपी को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने को कहा है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

पुलिस ने सीएसपी कार्यालय को किया सील
मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस की टीम ने सीएसपी कार्यालय पहुंचकर उनके कार्यालय और स्टाफ कक्ष को सील कर दिया। माना जा रहा है कि मामले में कार्यालय में भी प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं और उनकी भी जांच हो सकती है। मामले में रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह, एसआई सौरभ सोनी, सीएसपी के रीडर, गनमैन, चालक को सस्पेंड किए जाने की बात भी सामने आई लेकिन अभी इसको लेकर अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से बयान नहीं दिए हैं। मामले में रात तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और सीएसपी और अन्य आरोपित भी फिलहाल भूमिगत हो गए हैं। सीएसपी के बंगले में सिर्फ स्टाफ मौजूद है।

सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर करोड़ों की जमीन को महज 18 लाख में खरीदने और कुठला थाना क्षेत्र के एक हत्या के मामले में अपराधिक षड्यंत्र रचने सहित अन्य आरोप की जांच के बाद गुरुवार को कुठला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनके साथ मारूफ अहमद और क्षितिज राज पर भी मामला दर्ज हुआ है। जिसके बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

2