CLAT 2027 रजिस्ट्रेशन आज बंद, लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए ऐसे करें आवेदन

लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के पास CLAT 2027 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर को बंद हो रहा है। परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानिए आवेदन फीस, यूजी-पीजी की योग्यता, परीक्षा पैटर्न और ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका।

लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए ऐसे करें आवेदन

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अक्टूबर 31, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

CLAT 2027: देश की जानी-मानी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके पास आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पूरा करने के लिए निर्धारित फीस जमा करना भी जरूरी है।

CBSE New Rules 2026: 10वीं के छात्रों को बड़ी राहत! CBSE ने पर्यावरण शिक्षा को

किन कोर्स में मिलेगा दाखिले का अवसर?

CLAT देशभर की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश का प्रमुख माध्यम है। इस परीक्षा के जरिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी और एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। परीक्षा का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से किया जाता है। यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

CLAT UG 2027 के लिए शैक्षणिक योग्यता

CLAT UG 2027 के लिए शैक्षणिक योग्यता
CLAT UG 2027 के लिए शैक्षणिक योग्यता

बताते चलें कि, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और अन्य पिछड़ी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

CLAT PG 2027 के लिए जरूरी योग्यता

एलएलएम पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। पीजी पाठ्यक्रम के लिए भी अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है।

कितनी है CLAT 2027 की आवेदन फीस?

क्लैट 2027 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के आधार पर निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई वर्ग के उम्मीदवारों को 4,000 रुपये फीस जमा करनी होगी। वहीं, एससी, एसटी, बीपीएल और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 3,500 रुपये रखा गया है। उम्मीदवारों को पुराने प्रश्नपत्र प्राप्त करने के लिए 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

कैसा होगा CLAT 2027 का परीक्षा पैटर्न?

कैसा होगा CLAT 2027 का परीक्षा पैटर्न?
कैसा होगा CLAT 2027 का परीक्षा पैटर्न?

CLAT UG 2027 की परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में पांच प्रमुख विषय शामिल होंगे। इनमें अंग्रेजी, करंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स शामिल हैं।

2