फाजिल्का-अबोहर निकाय चुनाव ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल, अध्यक्ष और मेयर पद पर टिकी नजरें

फाजिल्का. फाजिल्का नगर परिषद अध्यक्ष और अबोहर नगर निगम मेयर के चुनाव से पहले मंगलवार को राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गईं। चुनाव से कई घंटे पहले ही जिला प्रशासनिक परिसर और नगर परिषद कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। डीसी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है तथा बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित की गई है। दूसरी ओर भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ भाजपा पार्षदों के साथ डीसी कार्यालय पहुंच गए और पार्षद अंदर बैठक के लिए चले गए है। इसके अलावा

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

फाजिल्का.

फाजिल्का नगर परिषद अध्यक्ष और अबोहर नगर निगम मेयर के चुनाव से पहले मंगलवार को राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गईं। चुनाव से कई घंटे पहले ही जिला प्रशासनिक परिसर और नगर परिषद कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

डीसी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है तथा बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित की गई है। दूसरी ओर भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ भाजपा पार्षदों के साथ डीसी कार्यालय पहुंच गए और पार्षद अंदर बैठक के लिए चले गए है। इसके अलावा दूसरी पार्टियों के पार्षद भी पहुंचने लगे है।हालांकि अंतिम फैसला दोपहर बाद होने वाले मतदान और मतगणना के बाद ही सामने आएगा।

उधर, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत चुनाव को लेकर सुबह से ही डीसी कार्यालय और नगर परिषद कार्यालय के बाहर पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। अबोहर नगर निगम मेयर का चुनाव दोपहर 3 बजे डीसी कार्यालय में होगा, जबकि फाजिल्का नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव दोपहर 2:15 बजे नगर परिषद कार्यालय में कराया जाएगा। दोनों चुनाव पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप गोयल की निगरानी में संपन्न होंगे।

डीसी ने लिया सुरक्षा का जायजा
उधर, जिला प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। चुनाव ड्यूटी के चलते फाजिल्का शहर के दो सेवा केंद्र और एक फर्द केंद्र पूरे दिन बंद रखे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगाई गई है। डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने सुबह ही चुनाव स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। चुनाव स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, पार्षदों और समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

2