मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती अवसर पर माता मंदिर चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्यप्रदेश के वर्तमान डिंडोरी जिले में हुआ था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक हैं। उनके योगदान के सम्मानस्वरूप हमारी सरकार ने वीरांगना के नाम पर पहले एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। अब इस पुरस्कार की राशि बढ़ाकर हमने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 16, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती अवसर पर माता मंदिर चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्यप्रदेश के वर्तमान डिंडोरी जिले में हुआ था।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक हैं। उनके योगदान के सम्मानस्वरूप हमारी सरकार ने वीरांगना के नाम पर पहले एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। अब इस पुरस्कार की राशि बढ़ाकर हमने दो लाख रुपए कर दी है। हमारी सरकार वीरांगना के सम्मान में हर आवश्यक कदम उठायेगी।

इस अवसर पर सांसद  आलोक शर्मा, विधायक  रामेश्वर शर्मा, विधायक  भगवान दास सबनानी, महापौर  मालती राय, समाजसेवी डा. महेंद्र सिंह,  राहुल कोठारी,  रविन्द्र यति,  आशीष अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

 

2