Azam Khan Arrest: रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, अब ED के शिकंजे में फंसे!

रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स भी मौजूद रही और जांच एजेंसी की तीन गाड़ियां जेल के बाहर पहुंची थीं।

Azam Khan Arrest

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 31, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Azam Khan Arrest: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रामपुर जिला जेल से रिहा होते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें एक अन्य दर्ज मामले के सिलसिले में जेल के मुख्य द्वार से ही गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम पैरामिलिट्री फोर्स (अर्धसैनिक बलों) की भारी सुरक्षा व्यवस्था और लगभग तीन गाड़ियों के काफिले के साथ रामपुर जेल के बाहर पहले से ही तैनात थी। आजम खान के जेल से बाहर आते ही अधिकारियों ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया।

विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने और उपभोक्ता सेवाओं में निरंतरता के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया

कस्टडी में जाने से पहले छलका दर्द: “क्या मुसलमान होने की यही सजा है?”जेल से बाहर आने और ईडी की गाड़ी में बैठने से ठीक पहले आजम खान ने मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों से बातचीत की। भावुक और आक्रोशित नजर आ रहे आजम खान ने कहा, “अब कहने के लिए बचा ही क्या है? मैं क्या कहूं? कानून तो जैसे खत्म ही हो गया है। क्या मुसलमान होने की यही सजा है?”

उन्होंने आगे अपने सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी गलती बस इतनी थी कि एक मुसलमान ने बच्चों के पढ़ने के लिए यूनिवर्सिटी और स्कूल बनवाए। यही उनका सबसे बड़ा गुनाह बन गया है।

समर्थकों का अभिवादन और सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा

Azam Khan Arrest
रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार

जेल के बाहर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही आजम खान रामपुर जेल के मुख्य दरवाजे से बाहर कदम रखते हैं, ईडी की टीम उन्हें तुरंत अपनी हिरासत में ले लेती है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

गाड़ी में सवार होने से पहले आजम खान ने वहां एकत्र अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और ऊपर आसमान की तरफ हाथ उठाकर अल्लाह की ओर इशारा किया। इस दौरान रामपुर जेल परिसर के आसपास और सड़कों पर भारी पुलिस बल, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहे ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

इलाहाबाद हाईकोर्ट से दो पैन कार्ड मामले में मिली थी राहत

Azam Khan Arrest
रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार

गौरतलब है कि फर्जी दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान को राहत दी थी। हाईकोर्ट ने दोनों की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद उनकी सजा को निलंबित करते हुए अंतरिम जमानत मंजूर कर ली थी।

इसी अदालती आदेश और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शनिवार को उनकी रामपुर जेल से रिहाई संभव हो पाई थी। समर्थकों को उम्मीद थी कि वह लंबे समय बाद अपने घर लौटेंगे, लेकिन ईडी द्वारा जेल के मुख्य द्वार पर ही की गई इस त्वरित कार्रवाई से उन्हें गहरा झटका लगा है।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी संभाल सकते हैं

2