Chandigarh News: बैंक अफसर बनकर करती थीं ठगी, पुलिस ने दो महिलाओं को दबोचा

चंडीगढ़. यूटी पुलिस के साइबर क्राइम थाने ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली के उत्तम नगर से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं बैंक अधिकारी बनकर लोगों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देती थीं। ये महिलाएं ओटीपी, सीवीवी सहित गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम देती थीं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसपी साइबर गीतांजलि खंडेलवाल के निर्देशन में की गई। 30 जून को साइबर क्राइम थाने में एफआईआर

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

यूटी पुलिस के साइबर क्राइम थाने ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली के उत्तम नगर से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं बैंक अधिकारी बनकर लोगों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देती थीं।

ये महिलाएं ओटीपी, सीवीवी सहित गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम देती थीं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसपी साइबर गीतांजलि खंडेलवाल के निर्देशन में की गई। 30 जून को साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि एसबीआई क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर उससे ओटीपी और कार्ड संबंधी गोपनीय जानकारी ले ली गई, जिसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से करीब 1.92 लाख रुपये के अनधिकृत ट्रांजेक्शन कर दिए गए।

पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर में किराये के मकान पर छापा मारकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि एक अन्य साथी उन्हें लोगों का डाटा उपलब्ध कराता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार महिलाओं में से एक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरी पुलिस रिमांड पर है।

2