CAT Exam 2026: देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों से MBA करने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया, इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि और संभावित रिजल्ट की तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है।
आपको बता दें कि, जो उम्मीदवार CAT 2026 में शामिल होना चाहते हैं, वे निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह परीक्षा देश के प्रमुख IIMs सहित कई नामी बिजनेस स्कूलों में प्रवेश का मुख्य माध्यम मानी जाती है।
UP Board 2027: 10वीं-12वीं प्राइवेट छात्रों के लिए जरूरी खबर, यूपी बोर्ड ने जारी किया आवेदन कैलेंडर
3 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
बताते चलें कि, CAT 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 3 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे से होगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भर दें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
इन प्रतिष्ठित संस्थानों में मिलेगा प्रवेश का मौका
CAT परीक्षा के माध्यम से देश के 21 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) में MBA और अन्य मैनेजमेंट कोर्सों में प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थान भी CAT स्कोर स्वीकार करते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- FMS दिल्ली
- SPJIMR मुंबई
- MDI गुरुग्राम
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs) के मैनेजमेंट विभाग
- IIFT सहित कई अन्य बिजनेस स्कूल
इस वजह से CAT को देश की सबसे महत्वपूर्ण मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षाओं में गिना जाता है।
CAT 2026 का पूरा शेड्यूल
CAT 2026 से जुड़ी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 3 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026
- एडमिट कार्ड जारी: 4 नवंबर 2026
- परीक्षा तिथि: 29 नवंबर 2026
परीक्षा का आयोजन देशभर के लगभग 170 परीक्षा शहरों में किया जाएगा। परीक्षा तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की सुविधा मिल सके।
रिजल्ट और स्कोर की वैधता
CAT 2026 का परिणाम जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। परीक्षा में प्राप्त स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार विभिन्न मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए अपने CAT स्कोर का उपयोग कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
CAT 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) होना अनिवार्य है।
- सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA आवश्यक है।
- SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा जो छात्र स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं या जिनका अंतिम परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
CA, CS, ICWA (CMA) या FIAI जैसी प्रोफेशनल योग्यता पूरी कर चुके या अंतिम वर्ष में पढ़ रहे अभ्यर्थी भी पात्रता मानदंड पूरा करने पर आवेदन करने के योग्य होंगे।
रजिस्ट्रेशन फीस कितनी होगी?
CAT 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।
- सामान्य, EWS और OBC वर्ग: ₹2,700
- SC, ST और PwBD वर्ग: ₹1,350
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
NEET UG Paper Leak: बायोमेट्रिक, जीपीएस और एआई… सब फेल! आखिर कौन था सिस्टम के अंदर बैठा ‘विभीषण’?
समय पर करें तैयारी और आवेदन
CAT परीक्षा देश की सबसे प्रतिस्पर्धी मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरी करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें। सही रणनीति और नियमित अभ्यास से प्रतिष्ठित IIMs और अन्य शीर्ष बिजनेस स्कूलों में प्रवेश पाने की संभावना बढ़ सकती है










