BRICS Summit 2026: पुतिन पहुंचे भारत, आज मोदी से मुलाकात; रक्षा-ऊर्जा से व्यापार तक चर्चा

BRICS Summit 2026 से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी अहम द्विपक्षीय बैठक होगी। रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर बातचीत की उम्मीद है।

मोदी से मुलाकात; रक्षा-ऊर्जा से व्यापार तक चर्चा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 11, 2026

BRICS Summit 2026: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 की तड़के करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचे। वह 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। पालम एयरपोर्ट पर भारतीय अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति की अगवानी की।

पुतिन के भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। दोनों नेताओं की बातचीत में भारत-रूस संबंधों के कई अहम पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। इनमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और रणनीतिक सहयोग प्रमुख मुद्दे हो सकते हैं।

Putin India Visit  : पुतिन की दिल्ली यात्रा पर दुनिया की नजर, मोदी संग बैठक में

मोदी-पुतिन बैठक में इन मुद्दों पर रहेगी नजर

मोदी-पुतिन बैठक में इन मुद्दों पर रहेगी नजर
मोदी-पुतिन बैठक में इन मुद्दों पर रहेगी नजर

प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की इससे पहले 31 अगस्त को बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। उस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और जनसंपर्क क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की थी। दिल्ली में होने वाली नई बैठक में रक्षा सहयोग विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल के संभावित उन्नयन, रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की शेष आपूर्ति और Su-57 लड़ाकू विमान से जुड़े प्रस्तावों पर बातचीत हो सकती है। इसके अलावा भारत में नए नागरिक परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की संभावनाओं और ऊर्जा क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

व्यापार और तकनीकी सहयोग पर भी फोकस

पुतिन केवल BRICS शिखर बैठक में ही शामिल नहीं होंगे, बल्कि संगठन से जुड़े कारोबारी कार्यक्रमों में भी उनकी भागीदारी होगी। वह BRICS बिजनेस फोरम के पूर्ण सत्र को संबोधित कर सकते हैं।

भारत और रूस के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने के नए रास्तों पर भी चर्चा संभव है। रूस के राष्ट्रपति सम्मेलन के दौरान कई अन्य देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और मिस्र समेत कई देशों के साथ बातचीत उनके कार्यक्रम का हिस्सा हो सकती है।

सात साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग

सात साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग
सात साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग

BRICS Summit 2026 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत दौरा भी बेहद अहम माना जा रहा है। शी जिनपिंग 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। करीब सात साल बाद उनका भारत दौरा हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार शाम प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक हो सकती है। इस बातचीत में दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों और सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा महत्वपूर्ण रह सकती है।

ईरान के राष्ट्रपति से भी बातचीत की संभावना

BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ भी मुलाकात होने की संभावना है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े विषय इस बैठक में अहम हो सकते हैं। ईरान के BRICS में शामिल होने के बाद संगठन का पश्चिम एशिया से जुड़े मामलों में महत्व बढ़ा है। ऐसे में भारत के लिए ईरान के साथ रणनीतिक और संतुलित संबंधों को आगे बढ़ाना भी इस सम्मेलन के दौरान महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है।

WHO Warning : WHO ने भारत को दी चेतावनी, एल नीनो से बढ़ सकते हैं स्वास्थ्य