Box Office: ‘आवारापन 2’ ने गुरुवार को भी मचाया धमाल, जानें ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन

Box Office पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का दबदबा लगातार कायम है, जबकि सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ कमाई के मामले में पीछे छूटती दिख रही है। गुरुवार के आंकड़ों ने दोनों फिल्मों के बीच बड़ा अंतर दिखाया है। अब सवाल है कि दूसरे वीकेंड में कौन बाजी मारेगा?

आवारापन 2’ ने गुरुवार को भी मचाया धमाल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 21, 2026

Box Office: इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। वहीं सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है।

इसी बीच सूर्या की साउथ फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ भी दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही है। इसके अलावा लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की ‘डीसी’ तथा हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

Instamart के सामान में मिला कॉकरोच, श्वेता तिवारी ने तुकाराम मुंढे को किया टैग;

आवारापन 2’ ने सातवें दिन भी किया अच्छा कारोबार

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो चुका है। फिल्म ने सातवें दिन यानी गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को 10,832 शो के जरिए करीब 6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 113.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 135.37 करोड़ रुपये हो गया है।

विदेशी बाजार में फिल्म ने सातवें दिन करीब 1 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपये पहुंच गया। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 161.67 करोड़ रुपये हो चुका है।

बंटवारा 1947’ की कमाई रही धीमी

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ जैसी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन गुरुवार को 5,930 शो से लगभग 1.35 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।

इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 39.87 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं विदेशी बाजार से फिल्म ने सातवें दिन करीब 50 लाख रुपये कमाए। ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 47.62 करोड़ रुपये है।

सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्सने भी पकड़ी रफ्तार

साउथ सुपरस्टार सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 4,634 शो से करीब 4.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 81.60 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 94.32 करोड़ रुपये पहुंच गया है। विदेशी बाजार में फिल्म ने सातवें दिन लगभग 1 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 47 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 141.32 करोड़ रुपये हो गया है।

डीसीने 14वें दिन कितनी कमाई की?

लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ‘डीसी’ ने रिलीज के 14वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी रखी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार को 1,827 शो से लगभग 1.23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 61.54 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 70.85 करोड़ रुपये हो चुका है। विदेशी बाजार में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 21.85 करोड़ रुपये बताया गया है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 92.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेका भी जलवा

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 22वें दिन फिल्म ने 3,047 शो से भारत में करीब 1.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 475.40 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 568.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की लगातार कमाई से साफ है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है।

बोल्ड रोल के लिए अड़ीं सई ताम्हणकर, इंटीमेट सीन पर नहीं हुई झिझक; बोलीं-