मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने लिया यू-टर्न

मुंबई  जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में दिल्ली की एक अदालत में कहा कि वह ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह (Approver) बनना चाहती हैं. अदालत ने जैकलीन से कहा कि इसके लिए उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पास औपचारिक आवेदन देना होगा।  प्रक्रिया के अनुसार, ऐसा आवेदन पहले जांच एजेंसी को दिया जाता है. इसके बाद एजेंसी उनका बयान दर्ज करेगी और फिर तय करेगी कि अदालत में उन्हें सरकारी गवाह बनाने की अर्जी देनी है या नहीं।  यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में दिल्ली की एक अदालत में कहा कि वह ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह (Approver) बनना चाहती हैं. अदालत ने जैकलीन से कहा कि इसके लिए उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पास औपचारिक आवेदन देना होगा। 

प्रक्रिया के अनुसार, ऐसा आवेदन पहले जांच एजेंसी को दिया जाता है. इसके बाद एजेंसी उनका बयान दर्ज करेगी और फिर तय करेगी कि अदालत में उन्हें सरकारी गवाह बनाने की अर्जी देनी है या नहीं। 

यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जैकलीन के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही रद्द करने से इनकार कर दिया था। 

बता दें, आरोप लगाये गये थे कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस पर महंगे तोहफों की जमकर बरसात की थी. जानकारी के मुताबिक, उसने जैकलीन पर 7 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए. इन गिफ्ट्स में कीमती ज्वैलरी, चार पर्शियन बिल्लियां और करीब 57 लाख रुपये का एक घोड़ा शामिल था। 

यहीं नहीं, सुकेश ने जैकलीन के परिवार को भी महंगे उपहार दिए. बहरीन में रहने वाले उनके माता-पिता को लगभग 1.89 करोड़ रुपये की दो लग्जरी कारें, पोर्श और मसेराटी दी गईं. इसके अलावा, उनके भाई को एक एसयूवी और बहन को करीब सवा करोड़ रुपये की BMW कार गिफ्ट की गई। 

Leave a Comment

2