झारखंड में 245 ब्लॉक में 203 करोड़ लागत की बनेंगी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

रांची. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा ऐलान किया है। जल्द ही सरकार जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) स्थापित करेगी। अंसारी ने बताया कि बीपीएचयू को प्रधामंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और 15वें वित्त आयोग से मिले ग्रांट के 203 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जाएगा। इसका निर्माण कुल 245 ब्लॉक में किया जाएगा। इस मामले की जानकारी देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि बीपीएचयू की स्थापना झारखंड की हेल्थकेयर सिस्टम को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा ऐलान किया है। जल्द ही सरकार जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) स्थापित करेगी। अंसारी ने बताया कि बीपीएचयू को प्रधामंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और 15वें वित्त आयोग से मिले ग्रांट के 203 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जाएगा।

इसका निर्माण कुल 245 ब्लॉक में किया जाएगा। इस मामले की जानकारी देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि बीपीएचयू की स्थापना झारखंड की हेल्थकेयर सिस्टम को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। आदिवासी, दूरदराज और पिछड़े इलाकों के लोगों को इससे सीधा फायदा होगा।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा ऐलान किया है। जल्द ही सरकार जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) स्थापित करेगी। अंसारी ने बताया कि बीपीएचयू को प्रधामंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और 15वें वित्त आयोग से मिले ग्रांट के 203 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जाएगा। इसका निर्माण कुल 245 ब्लॉक में किया जाएगा।

इस मामले की जानकारी देते हुए अंसारी ने कहा कि बीपीएचयू ब्लॉक स्तर पर निगरानी, ​​योजना, इमरजेंसी की तैयारी और कोऑर्डिनेटेड पब्लिक हेल्थ रिस्पॉन्स के लिए मुख्य संस्थागत इकाई के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि क्वालिटी हेल्थकेयर सेवाएं, समय पर टेस्टिंग, सटीक डेटा और तेजी से स्वास्थ्य प्रतिक्रिया हर ब्लॉक तक पहुंचे, ताकि किसी भी बीमारी या महामारी के फैलने से पहले ही उस पर प्रभावी ढंग से कंट्रोल किया जा सके। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य की हेल्थकेयर सिस्टम को आधुनिक, संवेदनशील और लोगों पर केंद्रित बनाना है।

Leave a Comment

2