राज्यसभा चुनाव को लेकर BJP सतर्क, हरियाणा विधायकों को गुप्त जगह पर कराया जाएगा मॉक ड्रिल

चंडीगढ़. हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बीजेपी ने हरियाणा निवास में अपने विधायकों को इकट्ठे करने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा निवास से सभी बीजेपी विधायकों को बसों में बैठाकर किसी दूसरी स्थान पर ले जाया जाएगा, जहां उनकी एक मीटिंग होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी सतीश पूनिया मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग में बीजेपी अपने विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया के बारे में समझाएगी। बीजेपी कराएगी चुनावी मॉक ड्रिल इतना ही नहीं, राज्यसभा चुनाव की

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 14, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

चंडीगढ़.

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बीजेपी ने हरियाणा निवास में अपने विधायकों को इकट्ठे करने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा निवास से सभी बीजेपी विधायकों को बसों में बैठाकर किसी दूसरी स्थान पर ले जाया जाएगा, जहां उनकी एक मीटिंग होगी।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी सतीश पूनिया मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग में बीजेपी अपने विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया के बारे में समझाएगी।

बीजेपी कराएगी चुनावी मॉक ड्रिल
इतना ही नहीं, राज्यसभा चुनाव की एक मॉक ड्रिल भी होगी, जिसमें राज्यसभा में जिस तरह से चुनाव होता है, ठीक उसी तरह चुनाव करवाया जाएगा। ताकी बीजेपी विधायक पहली वरीयता वोट, दूसरी वरीयता वोट कहां टिक मार्क करना है ये प्रक्रिया आसानी से समझ जाएं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को चुनाव एजेंट बनाया गया। कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा और विधायक योगेंद्र राणा को काउंटिंग एजेंट नियुक्त किया है। वहीं, पार्टी प्रतिनिधि एवं पार्टी एर्जेंट के तौर पर खेल मंत्री गौरव गौतम और विधायक सुनील सांगवान जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी ने काउंटिंग एजेंट के तौर पर चेतन मित्तल और घनश्याम को लगाया है।

Leave a Comment

2